विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

55 वर्षीय महिला से पति ने पार्टी के बाद दोस्तों से करवाया सामूहिक दुष्कर्म

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 18 Jun 2017 08:45 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jun 2017 02:14 PM (IST)

एक पति ने अपनी ही पत्नी को दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बना डाला। महिला ने अब पुलिस में शिकायत दी है।

55 वर्षीय महिला से पति ने पार्टी के बाद दोस्तों से करवाया सामूहिक दुष्कर्म
55 वर्षीय महिला से पति ने पार्टी के बाद दोस्तों से करवाया सामूहिक दुष्कर्म

जेएनएन, डेराबस्सी। यहां 55 साल की एक महिला का पति पार्टी के लिए अपने चार दोस्तों को घर लाया। सभी ने जमकर शराब पी। इसी दौरान पति व उसके दोस्तों ने महिला को नशीली चीज खिला कर बेसुध कर दिया और फिर बारी-बारी उसे हवस का शिकार बनाया। उन लोगों ने इस बारे में किसी को कुछ बताने की ताकीद की आैर उसे लाठियों से पीटा।

महिला के मुताबिक वह अपने पति व बच्चों के साथ तहसील रोड पर किराये के मकान पर रहती है। 12 जून को उसके घर में बैठकर उसका पति, पति का दोस्त दीपक, जगदीश, संदीप और मनोज ने शराब पी थी। इसी दौरान आरोपियों ने महिला को कोई नशीली चीज खिलाकर बेहोश कर दिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: रात को नाबालिग के घर पहुंचा युवक, जबरन कार में बैठा बनाया दुष्कर्म का शिकार

यही नहीं, बाद में उन्होंने मिलकर उसे लाठियों से मारा। इसके बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। उस दिन के बाद उसका पति भी घर नहीं आया। पीड़िता के मुताबिक वह बेहोशी और शर्म के कारण घर से बाहर नहीं निकल सकी। इसके बाद किसी तरह भाई को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पीड़िता ने बताया कि उसके दो लड़के और 3 लड़कियां हैं।

यह भी पढ़ें: दुल्हन को रेलवे स्टेशन पर प्रेमी दिखा तो छोड़ दिया दूल्हे का हाथ

जांच अधिकारी गुरसिमरन वीर सिंह के मुताबिक महिला की शिकायत पर उसके पति समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है। महिला के अनुसार उसके पहले पति की मौत हो चुकी है और बाद में उसने दूसरी शादी करवाई है। महिला को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल डेराबस्सी भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: पिता के ड्यूटी जाते ही युवक नाबालिग लड़की से करता रहा दुष्कर्म