विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सभी क्षेत्रों में पश्चिमी कमान का योगदान सराहनीय : रक्षा मंत्री

By JagranEdited By:
Published: Sat, 16 Sep 2017 09:11 PM (IST)

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को पश्चिमी कमान के म

सभी क्षेत्रों में पश्चिमी कमान का योगदान सराहनीय : रक्षा मंत्री
सभी क्षेत्रों में पश्चिमी कमान का योगदान सराहनीय : रक्षा मंत्री

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को पश्चिमी कमान के मुख्यालय चंडीमंदिर का दौरा किया। रक्षा मंत्री बनने के बाद वह पहली बार पश्चिमी कमान पहुंची थीं।

पश्चिमी कमान के बारे में लेफ्टिनेंट जनरल सुरिंदर सिंह ने रक्षा मंत्री को विस्तार से सैनिक मामलों के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान रक्षा मंत्री ने भारतीय सेना और पश्चिमी कमान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में पश्चिमी कमान का योगदान सराहनीय है। इसके बाद उन्होंने शहीदों को वीर स्मृति पर जाकर श्रद्धाजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने पौधा भी लगाया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।