विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Corona cases increasing in Punjab: इस साल एक दिन में सर्वाधिक 69 की मौत, दस दिन में 488 की जान गई

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 28 Mar 2021 10:09 PM (IST)Updated: Mon, 29 Mar 2021 06:17 AM (IST)

पंजाब में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में एक ही दिन में 69 लोगों की ...और पढ़ें

पंजाब में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले। सांकेतिक फोटो
पंजाब में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना से मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा है। रविवार को 69  मरीजों की जान चली गई। यह आंकड़ा इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा है। दस दिनों में 488 लोग कोरोना के कारण दम तोड़ चुके हैं, जबकि 26,635 लोग संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को 2963 नए पाजिटिव केस आए। इनमें सबसे ज्यादा 489 जालंधर में दर्ज किए गए।

लुधियाना में 437, अमृतसर में 372, पटियाला में 307, मोहाली में 291 और होशियारपुर में 289 मामले आए, जबकि 2155 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 23,917 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 3308 सक्रिय मामले जालंधर में दर्ज किए गए हैं। इसके बाद मोहाली में 3301 मरीज हैं।

रविवार को लुधियाना में सर्वाधिक 10 लोगों की जान गई, जबकि होशियारपुर और जालंधर में आठ-आठ, गुरदासपुर में छह, अमृतसर, कपूरथला, मोहाली और बठिंडा में चार-चार, फाजिल्का, तरनतारन, रूपनगर और नवांशहर में तीन-तीन, संगरूर, पटियाला और फिरोजपुर में दो-दो, जबकि फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब और मोगा में एक-एक व्यक्ति ने दम तोड़ा। गौरतलब है कि पंजाब पिछले पंद्रह दिनों से रोज ढाई हजार से ज्यादा पाजिटिव केस आ रहे हैं। यूके स्ट्रेन के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ने की आशंका है।