विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस की पहली सूची में अमरिंदर व भट्ठल सहित 61 प्रत्याशियों के नाम

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 15 Dec 2016 07:45 PM (IST)Updated: Fri, 16 Dec 2016 11:39 AM (IST)

कांग्रेस ने वीरवार देर शाम पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सहित 61 प्रत्‍याशियों के नाम हैं।

News Article Hero Image

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 61 उम्मीदवारों के नाम है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस विधायक दल के नेता चरणजीत सिंह चन्नी का नाम भी शामिल है।

कांग्रेस ने काफी प्रतीक्षा के बाद वीरवार देर शाम पंजाब विधानसभा के लिए अपने 61 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह को उम्मीदों के अनुरूप पटियाला से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस विधायक दल के नेता चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब (सुरक्षित) से चुनाव मैदान में उतरेंगे। पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ अबोहर और पूर्व मुुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल लहरा से चुनाव लड़ेंगी। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत बादल को बठिंडा शहरी क्षेत्र से टिकट दिया गया है।


कांग्रेस की सूची को लेकर काफी समय से कयासबाजी का दौर चल रहा था। पिछले कई दिनों से प्रत्याशियों की सूची जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही थी। बताया जा रहा था कि 70 प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बन गई है और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी इस सूची को मंजूरी दे चुकी हैं, लेकिन आज 61 प्रत्याशियों की घोषणा की गई। बताया जाता है कि जल्द ही पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी करेगी।

पढ़ें : सुखबीर बादल ने कहा, 'आप' और कांग्रेस में अंदरखाने मिलीभगत

इस सूची में कई दावेदारों के नाम काट दिए गए हैं। जालंधर जिले में केवल जालंधर सेंट्रल सीट पर राजिंदर बेरी का नाम घोषित किया गया है। बाकि सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी।

यह है कांग्रेस की सूची -
1. दीना नगर (सुरक्षित) - अरुणा चौधऱी
2. कादियां - फतेहसिंह बाजवा
3. बटाला - अश्वनी सेखड़ी
4. श्री हरगोविंदरपुर (सुरक्षित)- बलविंदर सिंह लाडी
5. फतेहगढ़ चूड़ियां- तृप्त राजिंदर सिंह
6. डेरा बाबा नानक- सुखजिंदर सिंह रंधावा

7. राजा सांसी- सुखबीर सिंह सरकारिया
8. मजीठा- सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया
9. जंडियाला (सुरक्षित)- सुखविंदर सिंह डैनी

10. अमृतसर वेस्ट (सुरक्षित)- डा. राजकुमार वेरका
11. अमृतसर सेंट्र्ल- ओम प्रकाश सोनी
12 अटारी (सुरक्षित)- तरसेम सिंह डीसी
13. तरनतारन- धर्मवीर अग्निहोत्री

पढ़ें : राजनीतिक दलों को आयकर में छूट का मामला हाई कोर्ट पहुंचा, मांगा जवाब

14. पट्टी- हरमिंदर सिंह गिल
15. खडूर साहिब- रमनजीत सिंह सिक्की
16. कपूरथला- राणा गुरजीत सिंह
17.सुल्तानपुर लोधी- नवतेज सिंह चीमा
18.जालंधर सेंट्रल - राजिंदर बेरी

19. मुकेरियां- रजनीश कुमार
20. उडमुड़- संगत सिंह गिलजिया
21. होशियारपुर- सुंदरशाम अरोड़ा
22. चब्बेवाल (सुरक्षित)- डा.राजकुमार
23. नवां शहर- अंगद सैनी
24. आनंदपुर साहिब- राणा कंवरपाल सिंह

25. चमकौर साहिब (सुरक्षित)- चरनजीत सिंह चन्नी
26. एसएएस नगर- बलबीर सिंह सिद्धू
27. बस्सी पठाना(सुरक्षित)- गुरप्रीत सिंह जीपी
28. फतेहगढ़ साहिब- कुलजीत सिंह नागरा
29. अमलोह- रनदीप सिंह नाभा

30. खन्ना- गुरकीरत सिंह कोटली
31.लुधियाना सेाट्रल- सुरिंदर डाबर
32. लुधियाना वेस्ट- भारत भूषण आशू
33. गिल(सुरक्षित)- कुलदीप सिंह वैद्द
34. पायल(सुरक्षित)- लखबीर सिंह लक्खा
35. राजकोट(सुरक्षित)- डा.अमर सिंह

36. बाघा पुराना- दर्शन सिंह बराड़
37.धर्मकोट- काका सुखजीत सिंह लोहगढ़
38. जीरा- कुलबीर सिंह जीरा
39. फिरोजपुर सिटी- परमिंदर सिंह पिंकी
40. फिरोजपुर ग्रामीण(सुरक्षित)- सतकार कौर
41. गुरुहरसहाय- राणा गुरमीत सिंह सोढी

42. अबोहर- सुनील जाखड़
43. फरीदकोट- कुशलदीप सिंह ढिल्लों
44. रामपुरा फूल- गुरमीत सिंग कंगड़
45. बठिंडा शहरी- मनप्रीत सिंह बादल
46. तलवंडी साबो- कुशबाज सिंह जटाना

47. शरदूलगढ़- अजीत इंदर सिंह मोफर
48.बुधलाड़ा(सुरक्षित)- रंजीत कौर भट्टी
49. लहरा- राजिंदर कौर भट्ठल
50. दिडबा(सुरक्षित)- अजैब सिंह रतौल
51. बरनाला- केवल सिंह ढिल्लों
52. मेहलकलां (सुरक्षित)- हरचंद कौर

पढ़ें : मजीठिया का राजनीतिक भविष्य करेंगे खत्म, शेरगिल होंगे आप प्रत्याशी : केजरी

53. मलेरकोटला- रजिया सुल्ताना
54. धुरी- दलबीर सिंह गोल्डी
55. संगरूर- विजय इंदर सिंगला
56. नाभा (सुरक्षित)- साधू सिंह धर्मसोत

57. पटियाला देहाती- ब्रह्ममोहिंदरा
58. राजपुरा- हरदयाल सिंह कंबोज
59. घनौर- मदन लाल जलालपुर
60. पटियाला- कैप्टन अमरिंदर सिंह
61. सुतराना(सुरक्षित) - निर्मल सिंह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।