Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    चंडीगढ़ में बर्थडे पार्टी में अचानक पोल पर आया करंट, बच्चे की मौत

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Sun, 01 Oct 2017 08:00 PM (IST)

    चंडीगढ़ में बर्थडे पार्टी के दौरान डीजे की धुन पर डांस चल रहा था। इसी दौरान एक पोल पर अचानक करंट आ गया। इससे 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

    चंडीगढ़ में बर्थडे पार्टी में अचानक पोल पर आया करंट, बच्चे की मौत

    जेएनएन, चंडीगढ़। रामदरबार स्थित फेज-1 में जन्मदिन की पार्टी में हिस्सा लेने गए 12 वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। करंट टेंट के पोल में था जिसके संपर्क में आते ही बच्चा गंभीर रूप से झुलसा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आइपीसी की धारा 304ए के तहत पड़ोसी सुरेश और टेंट मालिक अमित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सुरेश फरार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना शनिवार देर रात करीब 11:45 की है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक विकास की मां इंद्रा ने बताया कि वह अपनी दो बेटियों व दो बेटों के साथ रामदरबार स्थित फेज-1 मकान नंबर 626 में रहती है। शनिवार को पड़ोस में रहने वाले सुरेश ने अपने भतीजे कार्तिक के लिए पास में बने पार्क में बर्थडे पार्टी का प्रोग्राम किया था। इस दौरान लगे टेंट के पोल बिजली के तार से टच हो रहे थे, इसकी सूचना भी सुरेश की दी गई थी। इस पर सुरेश ने यह कहा कि उन्होंने टेंट वाले को इसे ठीक करने के लिए फोन कर दिया है।

    टेंट वाले के ठीक करने से पहले ही विकास पोल से टच हो गया और उसे जोर से झटका लगा। करंट लगने की वजह से वह बेहोश हो गया। पड़ोसियों की नजर जब विकास पर पड़ी तो उसे तुरंत जीएमसीएच-32 में ले गए जहां उसकी मौत हो गई। सेक्टर-31 थाना प्रभारी जसविंदर कौर ने बताया कि मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    आधे घंटे के बाद पहुंची पुलिस

    मृतक के बड़े भाई विशाल ने बताया कि वह शनिवार रात को दोस्तों के साथ था। इस बीच दोस्त ने उसे फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को कई बार फोन किया गया लेकिन पुलिस हादसे के करीब आधे बाद मौके पर पहुंची।

    अन्य बच्चों को भी लगा करंट

    पड़ोस में रहने वाले सृष्टि की मां आशा ने बताया कि घर के पास बर्थडे पार्टी होने की वजह से डीजे बज रहा था। जिस कारण सृष्टि वहां खेलने चली गई। थोड़ी देर बाद वह रोती हुई घर आई। रोते हुए उसने बताया कि उसे करंट लग गया। जब जाकर देखा तो टेंट में लगे पोल से करंट आ रहा था। वहीं, पास रहने वाले माही ने बताया कि वह घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह पार्क में चली गई। इतने में वहां लगे पोल से टक्कर हुई तो उसमें करंट आ रहा था। माही के पिता मनोज ने बताया कि बच्ची घर आकर डर गई। जिसके बाद वह वापस पार्क में खेलने नहीं गई। इसके अलावा समीर ने बताया कि वह बर्थडे पार्टी में गया हुआ था। जब वह दोस्तों के साथ खेल रहा था तो उसने टेंट के पोल को पकडऩे की कोशिश की तो उसे करंट से झटका लगा। जिसके बाद फौरन उसने यह बात अपने दोस्तों को बताई। 

    यह भी पढ़ेंः शादी कर करता रहा शारीरिक शोषण, मन भरा तो दूसरी शादी की तैयारी में था पति