विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब विस चुनाव में मोदी का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी भाजपा

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 08 Dec 2016 11:16 AM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 11:51 AM (IST)

भारतीय जनता पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिपोर्ट पेश कर वोट मांगेगी। पार्टी चुनाव के लिए अपने मोर्चों को भी सक्रिय कर रही है।

News Article Hero Image

जेएनएन, चंडीगढ़। भारतीय जानता पार्टी राज्य में होनेवाले विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिपाेर्ट कार्ड पेशकर वोट मांगेगी। पार्टी मोदी सरकार के कार्यों को जनता के सामने पेश करेगी अौर उसे भरोसा है कि यह उसे चुनावों में अपने हिस्से की सीटों पर कामयाबी दिलाएगी। इसके साथ ही पार्टी के सभी मोर्चे को सक्रिय करने की कवायद भी तेज कर दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व सभी मोर्चों को सक्रिय करने के लिए लुधियाना, पठानकोट, जालंधर, फाजिल्का व मुकेरियां में सम्मेलन करवाएगा। इन सम्मेलनों में मोदी सरकार की ढाई साल के कार्यकाल और उसकी उपलब्धियों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा।

पढ़ें : अकाली सांसद घुबाया पर सस्पेंस, बादल पिता-पुत्र के अलग-अलग बोल

इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला व संगठन महासचिव दिनेश कुमार भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी व सह-प्रभारियों के अलावा मोर्चों व प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की बैठक भी की है।

पढ़ें : सिद्धू अभी नहीं होंगे कांग्रेस में शामिल, अमृतसर उपचुनाव भी नहीं लड़ेंगे

इस बैठक में सांपला ने जहां बूथ स्तर के ढांचे व चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने शिअद की मोगा रैली के बारे में भी चर्चा की। सांपला ने बताया कि 18 दिसंबर को लुधियाना में भाजपा युवा मोर्चा का सम्मेलन करवाया जाएगा। 20 को पठानकोट में भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन करेंगी। एससी मोर्चा 21 को जालंधर में और किसान मोर्चा का सम्मेलन 23 को फाजिल्का में होगा। अल्पसंख्यक मोर्चा का सम्मेलन मुकेरियां में 24 दिसंबर को करवाया जाएगा।

पढ़ें : ऑटो पार्ट कंपनी के मालिक ने बदलवाए नौ करोड़ के पुराने नोट, कसा शिकंजा

सोशल मीडिया सेल के 6 को-कनवीनर नियुक्त

भाजपा के सोशल मीडिया सेल के कन्वीनर अमित तनेजा ने छह को-कनवीनर नियुक्त किए हैं। लुधियाना से डीसी बांसल व तरूण गरचा, जालंधर से विकास बजाज, सौरभ कुमार और दीपाली व पटियाला से मोनिका शर्मा को नियुक्त किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।