विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भगवंत मान ने भंग किया पंजाब में 'आप' का संगठनात्मक ढांचा

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 15 May 2017 08:11 PM (IST)

भगवंत मान ने पंजाब में आप का संगठनात्मक ढांचा भंग कर दिया है। नए सिरे ms अमन अरोड़ा पार्टी का संगठनात्मक ढांचा तैयार करेंगे।

भगवंत मान ने भंग किया पंजाब में 'आप' का संगठनात्मक ढांचा
भगवंत मान ने भंग किया पंजाब में 'आप' का संगठनात्मक ढांचा

जेएनएन, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी का प्रधान बनने के बाद भगवंत मान ने पहली बार सभी विधायकों व विधानसभा हलकों के हारे उम्मीदवारों के साथ बैठक कर पार्टी का पंजाब संगठनात्मक ढांचा भंग कर दिया है। साथ ही आदेश दिए हैं कि उपप्रधान अमन अरोड़ा नए सिरे से 18 मई से पंजाब का दौरा कर संगठन का ढांचा तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर उपचुनाव व नगर निगम चुनाव में पार्टी उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी जाए।

मान ने नए सिरे पारंपरिक पार्टियों की तरह ही जिला स्तर पर संगठनात्मक ढांचा तैयार करने के आदेश दिए हैं। अब पार्टी का जिला प्रधान, उप प्रधान व महासचिव तथा अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसकी जिम्मेवारी अमन अरोड़ा को सौंपी गई है। मान ने सभी नेताओं को कहा कि वह गुरदासपुर व एक माह बाद आने वाले नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इससे पहले संगठन का नया ढांचा भी तैयार कर लिया जाए।

मान बैठक करने के बाद अमेरिका के दौरे पर निकल गए हैं। वह 28 मई को अमेरिका से लौटेंगे। उससे पहले अमन अरोड़ा 18 से पंजाब में दौरे करके नए ढांचे की बुनियाद तैयार करेंगे। मान ने लौटकर उस पर मोहर लगानी है। खास बात यह रही कि बैठक में विधायक सुखपाल सिंह खैहरा भी पहुंचे थे। उम्मीद की जा रही थी कि खैहरा शायद बैठक में न आएं क्योंकि खैहरा ने मौके पर ही बीते दिनों दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की प्रधानगी में हुई बैठक में मान को प्रधान बनाए जाने का विरोध किया था।

पढ़ें: बादल पिता-पुत्र ने निजी हितों के लिए खर्ची केंद्र से आई राशिः सिद्धू

मीडिया से बचते रहे मान

बैठक करने के लिए चंडीगढ़ आए भगवंत मान दिन भर मीडिया से बचते रहे। उन्होंने बैठक की जानकारी भी गुप्त रखने की सलाह पार्टी नेताओं को दी थी। चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित दफ्तर में हुई बैठक से भी मीडिया को दूर रखा गया। बैठक खत्म करने के बाद मान चंडीगढ़ से निकल गए। केजरीवाल ने बीते दिनों मान को प्रधान बनाने के बाद कुछ हिदायतें दी थीं। उन्होंने शराब पीने की आदत छोडऩे से लेकर अन्य कई आदतों को लेकर मान को फटकार भी लगाई थी।

यह भी पढ़ें: मुहब्बत की न थी जुबां और आंखों से हो गई बयां