विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अधिकारी एवं कर्मचारी करेगे योग

By Edited By:
Published: Wed, 03 Jun 2015 06:59 PM (IST)

जागरण संवाददाता, पंचकूला : जिला के अधिकारी एवं कर्मचारियों को पतंजलि योग पीठ समिति के प्रतिनिधियो

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पंचकूला :

जिला के अधिकारी एवं कर्मचारियों को पतंजलि योग पीठ समिति के प्रतिनिधियों द्वारा 13 व 14 जून को सेक्टर 5 में स्थित परेड ग्राउड में प्रात: 6 से 7.30 बजे तक शिविर आयोजित करके योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। उपायुक्त विवेक आत्रेय ने एक बैठक में बताया कि 15 व 16 जून को हरियाणा सरकार के मंत्री एवं विधायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 19 जून को रिहर्सल आयोजित की जाएंगी। 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त एसपी अरोड़ा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एमएल गर्ग, पतंजलि योग पीठ कोर्डिनेटर समिति के कर्नल एसके आनंद, डॉ. एचके, वीना शर्मा, सत्यपाल सिंह व गुरुदेव चौधरी उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।