Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ और पंचकूला में ब्‍लू व्‍हेल गेम खेलते हुए मिले 11 बच्‍चे

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Tue, 26 Sep 2017 04:12 PM (IST)

    चडीगढ़ और पंचकूला में 11 बच्‍चों को ब्‍लू व्‍हेल गेम खेलते मिले है। इनमें सात बच्‍चे चंडीगढ़ और चार पंचकूला के हैं। उनके मोबाइल और टैब कब्‍जे में ले लिए गए हैं।

    चंडीगढ़ और पंचकूला में ब्‍लू व्‍हेल गेम खेलते हुए मिले 11 बच्‍चे

    जेएनएन, चंडीगढ़। खूनी ब्‍लू  व्‍हेल गेम हरियाणा आैर ट्राई सिटी में भी  बच्‍चों को अपना शिकार बना रहा है। पिछले चार दिनों में पंचकूला और चंडीगढ़ में दो बच्‍चे इसका शिकार हो गए हैं। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और माॅनिटरिंग में चंडीगढ़ में सात और पंचकूला में चार बच्चों के ब्लू व्‍हेल गेम खेलने का पता चला है। पुलिस ने इन बच्‍चों के मोबाइल और टैब कब्‍जे में ले लिया है और इसकी जांच कर जा रही है।

    पंचकूला में 10वीं के छात्र ने खुदकुशी कर ली आैर चंडीगढ़ का 11वीं का एक छात्र गायब है। इसके बाद हरियाणा पुलिस सक्रिय हुई है। पंचकूला के पुलिस कमिश्‍नर एएस चावला ने जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि हरियाणा पुलिस ने ब्लू व्हेल गेम को लेकर अडवाइज़री जारी करने जा रही है। पुलिस ब्‍लू व्‍हेल गेम को लेकर मॉनिटरिंग कर रही है। इसके लिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढें: चंडीगढ़ का एक और छात्र ब्‍लू व्‍हेल गेम की चपेट में, कई दिनों से गाय

    चावला ने बताया कि अभी तक की जांच में चंडीगढ़ में सात बच्‍चे और पंचकूला में चार बच्‍चे ब्‍लू व्‍हेल गेम खेलने का पता चला। ये बच्‍चे गेम के अलग - अलग स्टेज पर थे। पुलिस ने उनके मोबाइल और टैब को कब्‍जे में ले लिया है व इनकी जांच की जा रही है। इन बच्‍चों के परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है।

    यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ का एक और छात्र ब्‍लू व्‍हेल गेम की चपेट में, कई दिनों से गायब

    उन्‍होंने बताया कि इन बच्‍चों की काउंसिलिंग के संग यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि वे इस गेम के प्रति कैसे अ‍ा‍कर्षित हुए और उनके पास इस गेम का लिंक कहां से आया। इस गेम के लिंक के साथ ही ट्रोज़न वायरस भी डाउनलोड हो जाता है। कभी भी गेम खिलाने वाला बैकएंड से इस गेम के लिंक को डिलीट कर सकता है।

    उन्‍होंने कहा कि पंचकूला पुलिस मोबाइल के डाटा रिकवरी के लिए गुरुग्राम स्थित हरियाणा पुलिस की साइबर लैब के संपर्क में है। इससे डाटा रिकवर होने के बाद इस लिंक के सोर्स तक पहुंचा जा सकेगा। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा पुलिस आम जनता, अभिभावकों व शिक्षण संस्थानों को एडवाइजरी जारी करेगी ताकि ब्‍लू व्‍हेल गेम से होनेवाले हादसों को रोका जा सके।

    यह भी पढ़ें: ...तो हनीप्रीत ने खाई थी गुरमीत राम रहीम को बर्बाद करने की कसम !

    इस गेम को खेल रहा बच्चा अपने दोस्तों के साथ इस लिंक को शेयर करता है। चंडीगढ़ में सभी स्कूल के प्रिंसिपल और पार्षद इस गेम के बारे में परिजनों को सूचना देने में लगे हुए हैं। ट्राई सिटी मेें दो बच्‍चों के ब्‍लू व्‍हेल गेम का शिकार होेने के बाद अभिभावकों में दहशत है।