Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवक ने विवाहिता को घर में बनाया बंधक, दो दिन बनाता रहा हवस का शिकार

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Mon, 03 Apr 2017 07:42 PM (IST)

    बठिंडा में युवक महिला के घर में घुसा और उसे घर में ही बंधक बना दिया। इसके बाद युवक दो दिन तक उसे हवस का शिकार बनाता रहा।

    युवक ने विवाहिता को घर में बनाया बंधक, दो दिन बनाता रहा हवस का शिकार

    जेएनएन, बठिंडा। एक युवक ने पति से अलग रह रही महिला के घर में जबरन घुसा और उसे बंधक बना लिया। युवक दो दिन तक उसे हवस का शिकार बनाता रहा। युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला ने बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। मामला अदालत में है। इसके कारण वह पति से अलग रह रही है। वह गुरु गोबिंद सिंह नगर में किराये के मकान पर रह रही है। 30 मार्च को नई बस्ती निवासी भरत कुमार उर्फ सन्नी ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया।

    यह भी पढ़ें: नहाते वक्त युवक ने बना ली नाबालिग लड़की की वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल

    महिला के मुताबिक उसने जैसे ही दरवाजा खोला सन्नी ने उसे पकड़ लिया और अंदर से जबरन दरवाजा लगा दिया। इसके बाद वह उससे अश्लील हरकतें करने लगा। उसने विरोध किया तो उसने मुंह बंद कर दिया। इसके बाद उसने महिला से दुष्कर्म किया।

    यह भी पढ़ें : दो युवकों ने लड़की उठाई और कमरे में बंद कर बनाते रहे दुष्कर्म का शिकार

    महिला ने बताया कि सन्नी ने उसे दो दिन तक कमरे में ही बंधक बनाए रखा और उसने कई बार उसे हवस का शिकार बनाया। महिला ने अब मामले की शिकायत पुलिस में की है। थाना थर्मल पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर नई बस्ती युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें: पति विवाहेत्तर संबंधों में रोड़ा बना तो पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या