विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सामूहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ आज

By Edited By:
Published: Sun, 17 Feb 2013 08:37 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2013 08:38 PM (IST)

News Article Hero Image

हमारे संवाददाता, बठिंडा

स्वामी विवेकानंद सा‌र्द्धशती (150) समारोह समिति की ओर से देश भर में 18 फरवरी को सुबह 9 बजे एक ही दिन व एक ही समय पर सामूहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बठिंडा के मल्टीपर्पस स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में होने वाले इस महायज्ञ में शहर के हजारों नागरिक अपनी आहुति डालेंगे।

जिला संयोजक इंजी. डीके गर्ग ने बताया कि इसमें आठवीं से बारहवीं तक के शहर व ग्रामीण इलाके के विद्यार्थी संयुक्त तौर पर सूर्य नमस्कार करेंगे। लगातार दो घंटे के इस आयोजन के दौरान सिद्ध (प्रणाम) आसन, उधर्व आसन पूरक, उधर्व आसन रिचक, एकपाद प्रसरण आसन, चतुरंग दंड आसन, शाष्टांग प्रणीपाता आसन, उधर्व मुख श्वान आसन, अ‌र्द्धमुख श्वान आसन, उतान आसन, सिद्ध प्रणाम आसन का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही सूर्य मंत्रोच्चारण भी किया जाएगा। गर्ग के अनुसार प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने वाले लंबी उम्र, बुद्धि, शक्ति, वीरता व तेज हासिल करते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर