विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने पर बाइक में लगी आग, हादसे में जवान ने तोड़ा दम

By Ankit KumarEdited By:
Published: Sat, 21 Oct 2017 05:57 PM (IST)

दीपावली मनाकर छुट्टी से लौट रहे जवान हादसे का शिकार हुए। उनकी बाइक बीच सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई ...और पढ़ें

ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने पर बाइक में लगी आग, हादसे में जवान ने तोड़ा दम
ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने पर बाइक में लगी आग, हादसे में जवान ने तोड़ा दम

जेएनएन, बरनाला। जिले के गांव सहजड़ा के पास शुक्रवार रात को घर से आ रहे आर्मी जवान की ट्रैक्टर ट्राली से हुई टक्कर के बाद बाइक में आग लगने से एक जवान की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। थाना महलकलां के थानेदार और केस इंचार्ज मुख्तयार सिंह ने बताया कि बीच रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली खड़ा करने के मामले में चालक निर्मल सिंह पुत्र बिट्टू पर मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरु कर दी है।

मृतक जगदीश चंद पुत्र अमरनाथ निवासी गांव हमीदपुर हिमाचल प्रदेश व अकाश शर्मा पुत्र देवराज शर्मा निवासी हिमाचल प्रदेश जोकि बठिंडा आर्मी के जवान थे। दोनों जवान दीवाली की छुट्टी के बाद अपने घर हिमाचल प्रदेश से बठिंडा का सफर तय करके आ रहे थे। इसी दौरान बरनाला जिले के गांव सहजड़ा के निकट सड़क के बीच खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर होने पर बाइक की पैट्रोल की टंकी टूटने से उसमें आग लग गई। 

यह भी पढ़ें: जमीन को लेकर अकाली व कांग्रेसियों में खूनी झड़प, 12 घायल

हादसे में जवान जगदीश चंद पुत्र अमरनाथ निवासी हिमाचल की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दो बच्चे हैं। थाना महलकलां की पुलिस ने मृतक के भाई सुरेंदर कुमार के बयान के आधार पर कार्रवाई कर शव परिवार को सौंप दिया है। दूसरा आर्मी जवान अकाश शर्मा पुत्र देवराज निवासी हिमाचल प्रदेश को नाजुक हालत में आर्मी अस्पताल चंडीगढ़ में रैफर कर दिया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।

ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज

थाना महलकला के प्रभारी नैब सिंह व केस के इंचार्ज मुख्तयार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली चालक निर्मल सिंह पर 304ए, 249, 283, 427 व 337 के तहत मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें: बस से कार की टक्कर से हुआ भीषण हादसा, सरकारी कॉलेज के प्रोफेसर समेत तीन की मौत
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।