यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दुष्कर्म मामले में फंसे लंगाह का इस्तीफा एसजीपीसी ने किया स्वीकार
दुष्कर्म मामले में फंसे सुच्चा सिंह लंगाह ने एसजीपीसी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसे एसजीपीसी ने स्वीकार कर दिया है।

जेएनएन, अमृतसर। एसजीपीसी के अध्यक्ष कृपाल सिंह बडूंगर ने दुष्कर्म में फंसे पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह का त्याग पत्र स्वीकार कर लिया है। एफआइआर दर्ज होने के बाद सुच्चा सिंह ने एसजीपीसी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। बडूंगर ने कहा कि सुच्चा सिंह पर लगे आरोपों से पंथ का सिर नीचा हुआ है। इसके कारण उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है।
वहीं, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि लंगाह के मामले को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले को पांच सिंह साहिबान की बैठक रखा जाएगा। यह बैठक 5 अक्टूबर को होगी।
ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि बैठक में धार्मिक मामलों के संबंध में गठित की गई सलाहकार कमेटी की भी मामले पर राय ली जाएगी। इसके बाद ही इस मुद्दे पर कोई एक्शन लिया जाएगा। सिंह साहिब ने इस संबंधी एसजीपीसी को भी मामले की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।
