विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्‍म प्रोड्यूसर ने फेसबुक पर दोस्‍ती कर बनाया मॉडल को शिकार

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 14 Sep 2015 11:25 AM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2015 10:30 AM (IST)

पंजाबी फिल्‍म प्रोड्यूसर रमणीक सिंह ने फेसबुक पर दोस्‍ती कर दिल्‍ली की माॅडल को अपने जाल में फंसाकर था। पंजाबी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाबी फिल्म प्रोड्यूसर रमणीक सिंह ने फेसबुक पर दोस्ती कर दिल्ली की माॅडल को अपने जाल में फंसाकर था। पंजाबी फिल्म में हीरोइन बनाने का लालच देकर उससे दुष्कर्म किया। उसने उसे शादी का झांसा भी दिया, हालांकि वह पहले से शादीशुदा था आैर उसके बच्चे भी हैं। उसे अदालत ने जेल भेज दिया है। मॉडल मूल रूप से देहरादून की रहनेवाली और फिलहाल दिल्ली में रह रही है।

यह भी पढ़ें : दुधमुंही बच्ची को पांच लाख में बेचा, ग्रामीण पहुंचे पुलिस के पास

मामले का खुलासा माॅडल द्वारा दिल्ली पुलिस में दी गई शिकायत के बाद हुआ। इस माॅडल को जब पता चला कि रमणीक सिंह ने किसी और को अपनी फिल्म की हीरोइन बनाया है तो उसने पुलिस में शिकायत की। बताया जाता है कि अमृतसर पुलिस ने पहले रमणीक के खिलाफ केस दर्ज करने में आनाकानी की थी, लेकिन दिल्ली पुलिस के दबाव के बाद थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया गया। रमणीक सिंह अमृतसर के न्यू तसीलपुरा का रहनेवाला है।

दुष्कर्म की शिकार मॉडल।

दुष्कर्म की शिकार दिल्ली की मॉडल भी रविवार को अमृतसर पहुंची। दिल्ली की बीके दत्त कॉलोनी की 22 वर्षीय इस युवती ने बताया कि रमणीक सिंह ने उसके साथ फेसबुक पर दोस्ती की। उसने रमणीक को बताया कि वह दिल्ली में मॉडलिंग करती है। रमणीक ने उसे कहा कि वह पंजाबी फिल्में बनाता है और उसे अपनी फिल्म में हीरोइन का रोल देगा। रमणीक ने उसे अमृतसर बुलाया।

यह भी पढ़ें : सावधान, कहीं आपके बच्चे को भी तो नहीं है मोबाइल की 'लत'

उसने बताया कि वह उसके झांसे में आ गई। उसने समझा कि वाकई बड़ा प्रोड्यूसर है। वह अमृतसर पहुंची तो उसे रेलवे स्टेशन से लेकर होटल में ठहराया गया। 2 सितंबर को उसने होटल के कमरे में उसे चाय पिलाई। इसके बाद वह अपने होश खो बैठी। जब रात साढ़े 12 बजे होश आया तो उसने देखा कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। वह मूलरूप से देहरादून की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें : आमिर का लुधियाना में पड़ाव, गीता व बबीता पर बना रहे हैं फिल्म

उसने बताया कि अपने साथ हुए धोखे की जानकारी देहरादून जाकर उसने अपनी मां को दी। इसके बाद वह दिल्ली पुलिस के पास पहुंची। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामला अमृतसर का है, इसलिए अमृतसर पुलिस केस दर्ज करेगी। जब वह अमृतसर पहुंची तो पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वह फिर दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पास पहुंची। दिल्ली पुलिस ने अमृतसर पुलिस के साथ संपर्क साधा, तब जाकर पुलिस ने रमणीक को गिरफ्तार किया।

थाना सिविल लाइन के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी रमणीक सिंह ने दिल्ली की मॉडल को शादी का झांसा भी दिया था। गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि वह पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इस प्रोड्यूसर ने पंजाबी फिल्म 'इश्क दा रिस्क' और 'आपे संभाल लई' बनाई हैं।