Doha Diamond League 2024 में दूसरे स्थान पर रहे Neeraj Chopra, तीन सेंटीमीटर से चूक गए पहला स्थान
दोहा डायमंड लीग 2024 सीजन के अपने पहले टूर्नामेंट में भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा अपने पहले दो प्रयासों में 85 मीटर का आंकड़ा पार करने में असफल रहे लेकिन दोहा के सुहेम बिन हमद स्टेडियम में अपने तीसरे प्रयास में 86.24 मीटर का प्रभावशाली थ्रो दर्ज किया। आखिर राउंड में 88.36 मीटर थ्रो किया। वह 3 सेंटीमीटर से पहले स्थान से चूक गए।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दोहा डायमंड लीग 2024 में नीरज चोपड़ा को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। साल 2023 में पहले स्थान पर रहने वाले भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इस साल की शुरुआत 88.36 मीटर थ्रो के साथ की। वह तीन सेंटीमीटर से पहले स्थान से चूक गए। जैकब वडलेज 88.38 मीटर के साथ पहले स्थान पर रहे।
दोहा में 2023 सीजन में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा अपने पहले दो प्रयासों में 85 मीटर तक पहुंचने में असफल रहे, लेकिन अंतिम दौर में 88.36 मीटर थ्रो करके दूसरा स्थान हासिल किया। भारत के अन्य प्रतियोगी किशोर जेना 76.31 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ नौवें स्थान रहे।
दोहा डायमंड लीग 2024 पुरुष जेवलिन स्टैंडिंग
- जैकब वडलेज: 88.38 मी
- नीरज चोपड़ा: 88.36 मी
- एंडरसन पीटर्स: 86.62 मी
- ओलिवर हेलैंडर: 83.99 मी
- एंड्रियन मार्डारे: 81.33 मी
वहीं, पहले स्थान हासिल करने वाले जैकब वडलेज नीरज से केवल दो सेंटीमीटर आगे रहे। जैकब ने 88.38 अंक हासिल किए। चेक रिपब्लिकन दिग्गज 2023 दोहा डायमंड लीग में नीरज से चार सेंटीमीटर से पीछे रहे थे।एंडरसन पीटर्स 86.62 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
0.02 m short 🤏
A herculean effort from #NeerajChopra with his final attempt as he finishes second in Doha.#DiamondLeagueonJioCinema #DiamondLeagueonSports18 #JioCinemaSports pic.twitter.com/IYyU4dmYLC— JioCinema (@JioCinema) May 10, 2024
यह भी पढे़ं- BAN vs ZIM: रोमांचक मुकाबले में पांच रन से जीता बांग्लादेश, जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाई 4-0 की अजेय बढ़त