विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आरएसपी से अग्नि मिसाइल के लिए इस्पात की आपूर्ति

By Edited By:
Published: Thu, 04 Aug 2016 02:48 AM (IST)

जागरण संवाददाता, राउरकेला : महारत्न कंपनी सेल की एकीकृत इस्पात संयंत्र आरएसपी ने अग्नि

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, राउरकेला : महारत्न कंपनी सेल की एकीकृत इस्पात संयंत्र आरएसपी ने अग्नि मिसाइल की बाहरी मोटर के¨सग के लिए 106 टन 15 सीडीबी 6 ग्रेड की प्लेट की आपूर्ति की है। प्लेट को संयंत्र के स्पेशल प्लेट प्लांट में रोल्उ एवं सु²ढ़ किया गया।

राउरकेला इस्पात संयंत्र के स्पेशल प्लेट प्लांट से 1969 से रक्षा क्षेत्र में मांग पूरी की जाती रही है। देश के रक्षा क्षेत्र में आवश्यकताओं का प्रबंध करने एवं अन्य उद्देश्य से स्थापित यूनिट विभिन्न रक्षा प्रयोग के लिए अब तक 78,500 टन स्टील प्लेट की आपूर्ति की जा सकी है। एसपीपी विभिन्न उत्पाद रूपरेखा के साथ निम्न कठोरत वर्ग के विभिन्न ग्रेडों के हिट ट्रीटेड प्लेट के विशिष्ट प्लेटों तथा उच्च रेजिलेंस एवं डक्टीलिटी के पूर्णतया सु²ढ़ पाइपों के क्षेत्र में अग्रसर रहा है। एसपीपी में स्पेड आर्मर स्टील प्लेट एवं कंपोनेंट हिट ट्रिटेड को रक्षा निर्देशन के अनुसार टी-72, टी-90 मुख्य युद्ध टैंक एवं खदान वाहनों में प्रयोग किया जाता है, जबकि एकरूप आर्मर स्टील हिट ट्रिडेड होते हैं जिसे अर्जुन मुख्य टैंक में व्यवहार किया जाता है। आरएसपी नियमित रूप से जैकाल आर्मर स्टील प्लेट एवं कंपोनेंट की आपूर्ति बीएमपी-2 वाहनों के लिए करता है जबकि सेल रथ स्टील प्लेट हिट ट्रिटेड होती है जिसे स्वेडिस निर्देशन ई-691 के अनुसार बोफोर्स गन वाहन के लिए किया जाता है। सीक्यूए एम-51 निर्देशन के अनुसार युद्धोपकरण परीक्षण के लिए टार्गेट स्टील प्लेट एवं सीडीए-99 निर्देशन के अनुसार रेल वैगनों के लिए सेल अबहेड आर्मर स्टील इस यूनिट की अन्य प्रमुख उत्पाद हैँ। स्पेशल प्लांट की भूमिका नौ सैनिक उपयोग में इस्पात हिट ट्रटमेंट की है। इस इकाई ने पहले घरेलू विमानवाहक जहाज आइएनएस विक्रांत के लिये विशेष ग्रेड के इस्पात की आपूर्ति की है। डीएमआर 249 ए इस्पात की आपूर्ति हल एवं वाडी तथा डीएमआर 249 बी मजबूत इस्पात का प्रयोग फ्लाइट डेक के लिए हुआ है जिस पर 20-30 टन लड़ाकू जहाज उतरते हैं। इस इकाइ के लिए दूसरा गौरव डीएमआर 249 ए इस्पात है तो पनडुब्बी खोजी जहाज आइएनएस कमोर्ता में प्रयोग किया जाता है। यह भारती नौोना के पहले चार एएसडब्ल्यू कार्वेंटिस वर्ग का सुपर फ्रंटलाइन जहाज है। डीएमआर 249 ए इस्पात कम कार्बन कम एलोए इस्पात है जिसमें हाइड्रोजन का अंश 2 पीपीएम है। परमाणु परियोजना का नियमित इस्पात आपूर्तिकर्ता आरएसपी ने एआइएसआइ 316 एलएन मार्केट प्लेट जो उच्च आइजीसी प्रतिरोधी तथा इंटर ग्रेनुयलर कौरोसन तथा 9 सीआरएएमओ इस्पात प्लेट को आइजीसीएआर कल्पाकम हो भेजा है।