यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
2019 तक बिजली, 2022 तक सबको मकान
सम्मेलन - भाजपा के राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने किया गरीब के घर भोजन - खुद झाड़ू लेकर

जागरण संवाददाता, राउरकेला :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शुक्रवार को सबका साथ, सबका विकास सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे छत्तीसगढ़ राज्यसभा के सांसद महेश पोद्दार ने वर्ष 2019 में सबको बिजली तथा वर्ष 2022 में सभी को मकान मिलने की बात कही। पोद्दार सेक्टर-6 जी ब्लाक नया बस्ती में आयोजित भाजपा की सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बस्ती के तरुण तांती के घर पर भोजन भी किया। वहीं स्वच्छ भारत अभियान के तहत उन्होंने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर बस्तीवासियों को स्वच्छ भारत अभियान का पाठ भी पढ़ाया।
भाजपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को लेकर काम कर रहे हैं। जिसमें देश की जनता को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए वे कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ओडिशा समेत पूरे देश में सभी को बिजली मुहैया कराने का काम कर रही हैं। जिसमें वर्ष 2018 तक काम पूरा होने की संभावना है तथा वर्ष 2019 में देश के सभी लोगों तक बिजली पहुंचेगी तथा वर्ष 2022 तक देश में सभी को मकान मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनहित योजनाओं का ब्योरा देते हुए सभी लोगों से उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
सभा के बाद उन्होंने बस्ती में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर बस्ती के लोगों के साथ सफाई भी की। इसके बाद उन्होंने इस बस्ती में रहने वाले तरुण तांती के घर पर भोजन किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी सुकेशी ओराम, जिलाध्यक्ष जगबंधु बेहरा, रमेश अग्रवाल उपस्थित थे। बस्ती में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निहार राय, सीताराम बेरलिया, जिला उपाध्यक्ष तपन स्वांई, प्रमिला दास, पूर्णिमा केरकेट्टा, रायसेन तिर्की, ¨बदर ¨सह, दीपक तिवारी, अजय कंसारी, शेख मुजाहिद, भीम महतो, प्रशांत परिडा, प्रवक्ता गंगाधर दास, सुब्रत पटनायक समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।