विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

25 करोड़ गरीब मूलभूत सुविधा से वंचित : तोगड़िया

By Edited By:
Published: Sat, 28 Feb 2015 01:09 AM (IST)Updated: Sat, 28 Feb 2015 04:16 AM (IST)

जागरण संवाददाता, राउरकेला : विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के स्वर्ण जयंती समारोह पर देश भर का दौरा कर र

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, राउरकेला : विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के स्वर्ण जयंती समारोह पर देश भर का दौरा कर रहे संगठन के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने मीडिया से कहा कि देश में 25 करोड़ गरीब शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। वे तंगहाली में जी रहे हैं। इनका उत्थान विहिप का लक्ष्य है।

ओडिशा के दौरे के क्रम में कंधमाल जाने पर राज्य सरकार द्वारा प्रवीण तोगड़िया पर पाबंदी लगाये जाने की आलोचना करते हुए उन्होंने नवीन सरकार को गरीब विरोधी बताया। कहा कि यदि हम झगड़े की बात करते तो विरोध समझ में आता लेकिन समृद्धि की बात पर पाबंदी लगाना कतई उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में 20 करोड़ लोग हर दिन भूखे सोते हैं। पांच करोड़ युवा बेरोजगार हैं। इनकी सेवा विहिप की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हर परिवार को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो, इसके लिए देश भर के निजी चिकित्सकों में समन्वय बनाने की कोशिश की जा रही है। शीघ्र ही एक करोड़ लोगों तक विहिप स्वास्थ्य सेवा पहुंचायेगी। उन्होंने शिक्षा व भूख से निपटने के लिए हर परिवार से हर दिन एक रुपये व एक मुट्ठी अनाज दान करने का आह्वान किया। उन्होंने मजबूत राष्ट्र के लिए हर स्वाभिमानी को हर दिन एक घंटे का समय दान करने को कहा।