विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विकास ही भाजपा का मूल मंत्र: राजनाथ

By Edited By:
Published: Tue, 25 Nov 2014 06:49 PM (IST)

जागरण संवाददाता, बीरमित्रपुर : झारखंड में विधानसभा चुनाव की सियासी तपीश यहां भी देखने को मिल रही है।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बीरमित्रपुर : झारखंड में विधानसभा चुनाव की सियासी तपीश यहां भी देखने को मिल रही है। ओडिशा के सीमांत अंचलों के भाजपाई झारखंड में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मंगलवार को बीरमित्रपुर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोलेबिरा विधानसभा के ठेठईटांगर में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी सभा में राज्य के भाजपा नेता व कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी के पक्ष प्रचार किए।

दोपहर 12 बजे हेलीकाप्टर से यहां पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का स्थानीय भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत करने के बाद सभा स्थल तक लेकर गए। इस सभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के शासन काल में ही झारखंड राज्य का गठन हुआ था। अब तक झारखंड का जितना भी विकास हुआ है, वह भाजपा की सरकारों के कारण ही हो सका है। उन्होंने विकास को भाजपा का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि भाजपा ही झारखंड का सर्वागीण विकास कर सकती है। इस अवसर पर उन्होंने कोलेबिरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोज नागेसिया को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र तथा हरियाणा की भांति झारखंड में भी भाजपा विजय पताका फहराएगी।

उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की सरकार बनने के बाद तीन बार डीजल तथा पेट्रोल की कीमतें कम हुईं। इससे महंगाई भी कम हुई है। उन्होंने कांग्रेस की भी खिंचाई की तथा झारखंड में सक्रिय नक्सलियों से हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित सभा में झारखंड समेत ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी को जीताने की अपील की। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी मनोज नागेसिया, निवर्तमान विधायक झारखंड पार्टी के एनोस एक्का, झामुमो के लुईस कुजूर आदि के बीच मुख्य मुकाबला है।

इस सभा में स्थानीय भाजपा नेता रमेश प्रसाद, भाजपा सदस्य संग्रह अभियान के ओडिशा प्रभारी रंजन पटेल, छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक ओमप्रकाश, भाजपा नेता राम प्रसाद, बीरमित्रपुर के युवा भाजपा नेता सुनील तिवारी, राजेश अग्रवाल, मनोज जयपुरिया आदि शामिल थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।