विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेद्दा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाकर हुती विद्रोहियों ने दागी मिसाइल

By Kamal VermaEdited By:
Published: Fri, 28 Oct 2016 02:19 PM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 02:34 PM (IST)

यमन विद्रोहियों ने सऊदी अरब के पवित्र मक्‍का शहर को निशाना बनाकर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसको हवा में ही नष्‍ट कर दिया गया।

News Article Hero Image

दुबई (रॉयटर)। यमन विद्रोहियों ने मुस्लिमों के पवित्र शहर मक्का की ओर निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसको बीच में ही नष्ट कर दिया गया है। सऊदी अरब ने इसको यमन विद्रोही या हुती की ओर से देश के अंदर किया गया अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया है। हुती ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि उसने जेद्दा के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाकर इस मिसाइल को दागा था।

सऊदी सेना द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक इस मिसाइल को मक्का से 65 किलोमीटर दूर हवा में ही नष्ट कर दिया गया, जिस वजह से मक्का में होने वाली बड़ी तबाही रोकी जा सकी। सऊदी सेना ने उस ठिकाने को भी निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की है जहां से मिसाइल दागी गई थी।

गौरतलब सऊदी अरब गठबंधन मार्च 2015 से यमन से ही शिया विद्रोहियों से लड़ रहा है। इन विद्रोहियों को हुती के नाम से जाना जाता है और ऐसी जानकारी है कि उनके पास सोवियत युग की स्कड मिसाइलें और स्थानीय तौर पर डिजाइन किए गए हथियारों का भंडार है। हुती मीडिया के मुताबिक उसने बीती रात जेद्दा एयरपोर्ट को निशाना बनाकर मिसाइल दागी थी।

अमेरिका ने पहली बार हाउती विद्रोहियों पर दागीं मिसाइलें

अंतरराष्ट्रीय खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।