विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IS आतंकियों से बचने के लिए युवती ने उठाया ये खौफनाक कदम

By Atul GuptaEdited By:
Published: Wed, 24 Aug 2016 07:08 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 07:42 AM (IST)

आतंकियों द्वारा कई बार रेप का शिकार हो चुकी युवती ने डर की वजह से खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया।

News Article Hero Image

जर्मनी। आइएस की कैद में रह चुकी गुलाम महिलाओं में कितनी दहशत है इसका अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है कि इस आतंकी संगठन के खौफ से एक युवती ने आइएस के आतंकियों द्वारा रेप किए जाने के डर से खुद को आग के हवाले कर दिया।

मामला इराक के उस रिफ्यूजी कैंप का है जहां दो हफ्ते पहले आइएस के कब्जे से छुड़ाई गई करीब 1100 महिलाओं को रखा गया है। इस कैंप में रहने वाली 17 साल की यहूदी युवती को अचानक ये लगा कि आइएस के आतंकी उसके कैंप के बाहर हैं।

आतंकियों द्वारा कई बार रेप का शिकार हो चुकी युवती ने दोबारा रेप के डर से खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक इस हादसे में युवती का पूरा चेहरा झुलस गया है और उसके बाल पूरी तरह जल गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक आइएस की कैद में गुजारे दिनों को याद करते हुए यासमीन आज भी घबराकर अपनी कुर्सी से उछलकर जमीन पर बैठ जाती हैं और डर की वजह से सिसकियां लेने लगती हैं।

आपको बता दें कि आइएस की कैद में सबसे ज्यादा यहुदी महिलाओं को रखा जाता है जहां उनका बलात्कार करने के अलावा उनकी मंडियां भी लगाई जाती हैं जहां बहुत ही अमानवीय तरीके से उन्हें एक दूसरे को बेचा जाता है।

पढ़ें- IS के संभावित हमले को लेकर जर्मन सरकार ने लोगों को खाना जमा करने की सलाह दी