विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IS के संभावित हमले को लेकर जर्मन सरकार ने लोगों को खाना जमा करने की सलाह दी

By Atul GuptaEdited By:
Published: Wed, 24 Aug 2016 05:01 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 05:10 PM (IST)

परामर्श में कहा गया है कि इस भंडारण से खाने या पानी में जहर मिलाने, तेल और गैस आपूर्ति को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बर्लिन, आइएएनएस। आतंकी हमले से आशंकित जर्मनी ने किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए अपने नागरिकों को दस दिन का खाना और पानी का भंडार रखने के लिए कहा है। इस बाबत वहां के गृह मंत्रालय ने 69 पन्नों का परामर्श दस्तावेज जारी किया है।

देश में इस तरह का परामर्श अमेरिका और सोवियत संघ के बीच चलने वाले शीतयुद्ध काल के बाद पहली बार जारी हुआ है। परामर्श में कहा गया है कि इस भंडारण से खाने या पानी में जहर मिलाने, तेल और गैस आपूर्ति को बाधित करने आदि की घटनाओं से निपटने में भी मदद मिलेगी। इससे आपातस्थिति में लोग अपने घरों में कुछ दिन रहकर हालात सामान्य होने का इंतजार भी कर सकेंगे।

दस्तावेज में आतंकवाद के साथ ही सेना को लेकर असामान्य स्थिति पैदा होने की भी आशंका जताई गई है। उल्लेखनीय है कि जर्मनी सहित पूरा यूरोप इस समय आतंकी संगठन आइएस के हमले का खतरा झेल रहा है। वहां कई छोटे हमले हो चुके हैं। फ्रांस और बेल्जियम भी हाल के महीनों में आतंकियों का निशाना बन चुके हैं।

पढ़ें- तुर्की ने सीरिया में आइएस के ठिकानों पर दागे गोले