विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक ने फिर अलापा कश्मीर राग, कहा- भारत से बातचीत में मुख्य बिंदु होगा कश्मीर

By Atul GuptaEdited By:
Published: Sun, 08 May 2016 04:57 AM (IST)Updated: Sun, 08 May 2016 07:28 AM (IST)

पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी बात होती है तो उसमें कश्मीर मुख्य मुद्दा होगा।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद (पीटीआई)। पाकिस्तान ने शनिवार को फिर एक बार कश्मीर मुद्दे का राग अलापते हुए कहा कि दोनों देशों को बातचीत के लिए पहले एक दूसरे पर भरोसे की कमी को दूर करना होगा। पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ बातचीत करने शुरू करने की किसी भी कोशिश का समर्थन करता है।

चौधरी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत के लिए एक दूसरे पर भरोसे की कमी है जिसे बेहतर रिश्ते के लिए दूर करने की आवश्यक्ता है। आगे उन्होंने कहा कि जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच बात होती है तो उसमें कश्मीर मुख्य मुद्दा होगा।

चौधरी ने कुलभूषण यादव की गिरफ्तारी का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत सरकार किस तरह पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में दखलअंदाजी करती है ये उसका सबूत है। उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से पता चलता है कि भारतीय खूफिया एजेंसी रॉ किस तरह पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में दखल दे रही है।

पढ़ें- सीआईए के पूर्व अधिकारी को पाकिस्तान में दिया गया था ज़हर