विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाशिंगटन पोस्ट, गार्जियन को संयुक्त रूप से मिला पुलित्जर पुरस्कार

By Edited By:
Published: Tue, 15 Apr 2014 05:02 AM (IST)Updated: Tue, 15 Apr 2014 07:45 AM (IST)

पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए जाने वाले प्रमुख पुलित्जर पुरस्कार की घोषणा सोमवार को कर दी गई। इस वर्ष सार्वजनिक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयार्क। पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए जाने वाले प्रमुख पुलित्जर पुरस्कार की घोषणा सोमवार को कर दी गई। इस वर्ष सार्वजनिक सेवा का पुरस्कार समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट एवं गार्जियन को संयुक्त रूप से दिया गया है। अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) की गुप्त निगरानी योजनाएं लीक करने वाले एडवर्ड स्नोडेन को लेकर दोनों समाचार पत्रों द्वारा बेहतरीन रिर्पोटिंग के लिए इन्हें संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दिया गया है। न्यूयार्क के कोलम्बिया विश्वविद्यालय ने विभिन्न 14 श्रेणियों में पुलित्जर पुरस्कारों की घोषणा की। इसमें खोजी, ब्रेकिंग न्यूज, व्याख्यात्मक, अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिग, स्थानीय, राष्ट्रीय रिपोर्टिग, फीचर लेखन आदि शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि हंगरी मूल के अमेरिकी प्रकाशक जोसफ पुलित्जर के नाम पर यह पुरस्कार दिया जाता है। न्यूयार्क सिटी का कोलम्बिया विश्वविद्यालय प्रशासन यह पुरस्कार देता है। इसके तहत प्रत्येक विजेता को एक प्रमाणपत्र व 10,000 डॉलर की नकद राशि दी जाती है।

पढ़ें : स्नोडेन को मिला सैम एडम्स अवार्ड