विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिलेरी के निजी अंग में गोली मारना चाहता है रेडियो होस्ट

By Edited By:
Published: Sun, 19 May 2013 06:42 PM (IST)Updated: Sun, 19 May 2013 06:49 PM (IST)

बददिमाग लोगों की कोई कमी नहीं, ऐसे ही एक अमेरिकी रेडियो होस्ट ने नेताओं व महिलाओं के खिलाफ गंदे लफ्ज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। विश्व में बददिमाग लोगों की कोई कमी नहीं, ऐसे ही एक अमेरिकी रेडियो होस्ट ने नेताओं व महिलाओं के खिलाफ गंदे लफ्ज के इस्तेमाल में शालीनता की सभी हदें तोड़ दी।

रेडियो होस्ट पीट सैंटिली ने अपने टॉकशो में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश को गोली मारने की वकालत की है। साथ ही सार्वजनिक तौर पर कहा है कि पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के निजी अंग में गोली मार देनी चाहिए। पीट ने कहा कि वह ट्रिगर खुद दबाना चाहेगा और उनकी आंखों में मौत की पीड़ा देखना चाहेगा।

अपनी वेबसाइट पर एक शो होस्ट करते हुए सैंटिली ने इन नेताओं को अमेरिकी सैनिकों का हत्यारा करार दिया। पीट ने कहा, हिलेरी क्लिंटन पर केस चलाना चाहिए, उन्हें अदालत में दोषी सिद्ध करने के बाद यह सजा दी जानी चाहिए। पीट ने 11 सितंबर 2012 को लीबिया में यूएस के वाणिज्य दूतावास पर हमले के लिए भी हिलेरी क्लिंटन की आलोचना की।

पीट ने कहा कि बराक ओबामा पर भी मुकदमा चलाया जाना चाहिए और दोषी सिद्ध करके उन्हें भी गोली मार देनी चाहिए। वहीं पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश को भी उसने गोली मारने की बात कही। साथ ही कहा कि जिसे यह बात गलत लगती है वह अमेरिका का दुश्मन है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर