विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परमाणु हथियार पर प्रतिबंध को लेकर संयुक्त राष्ट्र में मतदान

By Manish NegiEdited By:
Published: Fri, 28 Oct 2016 06:23 PM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 06:44 PM (IST)

आस्टि्रया, आयरलैंड, मेक्सिको, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील की ओर से गुरुवार को एक प्रस्ताव पेश किया गया।

News Article Hero Image

संयुक्त राष्ट्र, एएफपी। संयुक्त राष्ट्र महासभा समिति ने परमाणु हथियार पर प्रतिबंध लगाने के लिए नई संधि पर बातचीत शुरू करने का पक्ष लिया है। समिति में इस मुद्दे पर हुए मतदान का दुनिया की परमाणु शक्तियों ने पुरजोर विरोध किया।

आस्टि्रया, आयरलैंड, मेक्सिको, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील की ओर से गुरुवार को एक प्रस्ताव पेश किया गया। प्रस्ताव के पक्ष में 123, जबकि विरोध में 38 मत पड़े। 16 देश मतदान से बाहर रहे।

नई संधि पर बातचीत शुरू करने के लिए प्रस्ताव में अगले वर्ष मार्च तक का समय दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शामिल पांच परमाणु शक्तियों में से चार ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और अमेरिका ने प्रस्ताव के विरोध में मतदान किया, जबकि चीन मतदान से बाहर रहा। भारत और पाकिस्तान ने भी मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

परमाणु हथियारों का लंबे समय तक विरोध करने वाले जापान ने विरोध में मतदान किया। यहां तक कि उत्तर कोरिया से परमाणु खतरे का सामना कर रहे दक्षिण कोरिया ने भी विरोध का रास्ता अपनाया।

भारत के पास है 492 परमाणु बम बनाने की क्षमता: पाक थिंक टैंक