विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीरिया को गंभीर परिणामों की धमकी

By Edited By:
Published: Sun, 25 Aug 2013 07:51 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2013 02:30 AM (IST)

अमेरिका और ब्रिटेन ने सीरिया को धमकी दी है कि यदि उन्हें नागरिकों पर रासायनिक हमले के सुबूत मिले तो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। अमेरिका और ब्रिटेन ने सीरिया को धमकी दी है कि यदि उन्हें नागरिकों पर रासायनिक हमले के सुबूत मिले तो इसकी गंभीर प्रतिक्रिया होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से रविवार को 40 मिनट तक फोन पर वार्ता की। दूसरी ओर, बढ़ते दबाव के बीच सीरिया ने संयुक्त राष्ट्र टीम को संदिग्ध रासायनिक हमले की जांच को मंजूरी दे दी है।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट ने बयान जारी कर कहा कि दोनों नेता रासायनिक हमले की रिपोर्टो पर चिंतित हैं। अमेरिका-ब्रिटेन की इस धमकी से सीरिया भड़क गया है। सीरियाई अधिकारियों ने कहा कि यदि विदेशी फौजों ने हमारे यहां घुसने की कोशिश की तो इसने नतीजे गंभीर होंगे। ईरान ने भी सीरिया के सुर में सुर मिलाया है। एक शीर्ष ईरानी सैन्य अधिकारी ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन को उसके सहयोगी सीरिया से दूर ही रहना चाहिए।

शनिवार को शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ बैठक के बाद ओबामा ने कैमरन से बात की। ओबामा-कैमरन ने कहा कि सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार द्वारा नागरिकों पर रासायनिक हथियारों से हमला होना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से कड़ी कार्रवाई के लायक होगा। दोनों नेताओं ने कहा कि विश्व समुदाय ऐसे हथियारों के प्रयोग को रोके जाने का समर्थन करे। उन्होंने अधिकारियों से सभी विकल्पों के बारे में पता लगाने को कहा है। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना ने देश के सूचना मंत्री ओमरान जोआबी के हवाले से कहा है कि यदि अमेरिका सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप करता है तो मध्य पूर्व के देश जल उठेंगे। फार्स समाचार एजेंसी ने ईरान की सशस्त्र सेनाओं के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ मसूद जजायेरी के हवाले से कहा है कि यदि अमेरिका सीमा रेखा को पार करता है तो हम उसे चैन से नहीं बैठने देंगे। एक वर्ष पहले भी ओबामा ने सीरिया को रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल न करने की धमकी दी थी।

सीरिया के करीब पहुंचे अमेरिकी नौसैनिक : असद सरकार द्वारा रासायनिक हथियारों के प्रयोग की रिपोर्टो केबाद ओबामा प्रशासन सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप के विकल्प पर विचार कर रहा है। अमेरिकी नौसैनिक सीरिया के और करीब पहुंच रहे हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेगल ने नौसैनिकों को सीरिया के नजदीक पहुंचने का आदेश दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने विश्व के कई देशों में अपने समकक्षों से संपर्क साधा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।