विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका ने रूसी वाणिज्य दूतावास को अपने कब्जे में लिया

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Sun, 03 Sep 2017 07:40 PM (IST)

रूस को इन केंद्रों का इस्तेमाल राजनयिक और वाणिज्य दूतावास संबंधी कार्यो के लिए करने की इजाजत नहीं होगी।

अमेरिका ने रूसी वाणिज्य दूतावास को अपने कब्जे में लिया
अमेरिका ने रूसी वाणिज्य दूतावास को अपने कब्जे में लिया

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका ने रूस के सैन फ्रांसिस्को स्थित वाणिज्य दूतावास तथा न्यूयॉर्क व वाशिंगटन डीसी के कार्यालयों को अपने कब्जे में ले लिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि मास्को ने ट्रंप प्रशासन के आदेश पर अमल करते हुए दो दिनों में सभी कार्यालय खाली कर दिए।

अमेरिका ने रूस को अपने तीन राजनयिक कार्यालयों को बंद करने को कहा था। यह मास्को की गत दिनों की गई उस कार्रवाई के विरोध में था जिसमें उसने अपने यहां मौजूद अमेरिकी राजनयिकों की संख्या में कटौती करने का फरमान जारी किया था। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भी तीनों इमारतों की जांच किए जाने के बाद इनके खाली हो जाने की पुष्टि कर दी है।

रूस को इन केंद्रों का इस्तेमाल राजनयिक और वाणिज्य दूतावास संबंधी कार्यो के लिए करने की इजाजत नहीं होगी। अबइन इमारतों में प्रवेश के लिए अनुमति लेनी होगी। विदेश मंत्रालय ही इस इमारत की सुरक्षा एवं रखरखाव का काम देखेगा। अमेरिका ने साफ किया कि किसी रूसी राजनयिक को अमेरिका से नहीं निकाला जा रहा है। रूसी सरकार के ये आरोप गलत हैं कि अमेरिकी अधिकारियों ने इन इमारतों के गेट को तोड़ने की धमकी दी।

वहीं रूस ने अमेरिका की इस कार्रवाई को सीधे तौर पर शत्रुतापूर्ण करार दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, 'हम अमेरिका से अपील करते हैं कि वह अपनी सोच में बदलाव लाए और रूस की राजनयिक सुविधाएं तत्काल बहाल करे।'

यह भी पढ़ें : हॉकिंग के एलियन मिशन को आकाशगंगा से मिले संकेत