यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हॉकिंग के एलियन मिशन को आकाशगंगा से मिले संकेत
हाकिंग ने इस प्रोजेक्ट की स्थापना रूसी अरबपति यूरी मिलर के साथ मिलकर की है। इससे जुड़े भारतीय मूल के ...और पढ़ें

लंदन, प्रेट्र : अंतरिक्ष में एलियंस की मौजूदगी तलाशने के लिए दुनिया के कई हिस्सों में शोध किए जा रहे हैं। ब्रिटिश वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग भी ऐसे ही एक प्रोजेक्ट 'ब्रेकथ्रू लिसन' पर काम कर रहे हैं। प्रोजेक्ट से जुड़े अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को उस आकाशगंगा से रहस्यमयी संकेत मिले हैं जो पृथ्वी से तकरीबन तीन अरब प्रकाशवर्ष दूर है।
हाकिंग ने इस प्रोजेक्ट की स्थापना रूसी अरबपति यूरी मिलर के साथ मिलकर की है। इससे जुड़े भारतीय मूल के वैज्ञानिक विशाल गज्जर ने माना है कि सुदूर अंतरिक्ष से कुछ संकेत मिले हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले के शोधकर्ता गज्जर के अनुसार शोध में प्रगति के साथ भविष्य में और भी नए व चौंकाने वाले तथ्य सामने आएंगे। उन्होंने संकेतों का अध्ययन करने की बात कही है।
मालूम हो कि हॉकिंग और मिलर ने इस परियोजना को दस करोड़ डॉलर (638 करोड़ रुपये) की लागत से वर्ष 2015 में शुरू की थी। वैज्ञानिक अभियान के प्रारंभ के 10 वर्ष को पृथ्वी के करीब के एक लाख तारों पर केंद्रित रखेंगे। वैज्ञानिक हमारी आकाशगंगा के नजदीक की 100 आकाशगंगाओं से आने वाली 10 अरब से ज्यादा तरंगों को भी सुन सकेंगे।
