यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
न्यूयार्क में पाकिस्तानी बैंक के शाखा पर अमेरिका ने लगाया बैन
आतंक फंडिंग को लेकर अमेरिका ने पाकिस्तान के ‘हबीब बैंक’ की न्यूयार्क शाखा को बंद करा दिया।

न्यूयार्क (जेएनएन)। अमेरिकी बैंकिंग रेग्युलेटर्स ने पाकिस्तान के हबीब बैंक के न्यूयार्क ऑफिस को करीब 40 साल बाद करने का आदेश दे दिया। न्यूयॉर्क वित्तीय विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में बैंक पर करीब 14370 करोड रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
पाकिस्तान के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक पर यह कार्रवाई आतंकी फंडिंग के कारण हुई है। अमेरिका में हबीब की यह शाखा 1978 से है और 2006 में इसे अवैध ट्रांजैक्शन पर कार्रवाई करने को कहा गया था जिसमें यह असफल रहा।
न्यूयार्क रेग्युलेटर्स का कहना है कि हबीब ने सऊदी प्राइवेट बैंक अल राझी बैंक को धन मुहैया कराया जिसके लिक अलकायदा से हैं और यह बताने में असफल रहा कि इसके द्वारा दिए गए धन का उपयोग आतंकवाद के लिए नहीं किया गया था।
