विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आरोप का जवाब दें सोनिया गांधी: अमेरिकी अदालत

By Edited By:
Published: Mon, 16 Dec 2013 03:49 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 16 Dec 2013 07:27 PM (GMT+05:30)

अमेरिका की एक संघीय अदालत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दो जनवरी तक मानवाधिकार संगठन सिख फॉर जस्टिस [एसएफजे] के आरोप का जवाब देने को कहा है। संगठन ने 1

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। अमेरिका की एक संघीय अदालत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दो जनवरी तक मानवाधिकार संगठन सिख फॉर जस्टिस [एसएफजे] के आरोप का जवाब देने को कहा है। संगठन ने 1984 के सिख विरोधी दंगों में संलिप्त कांग्रेसी नेताओं को संरक्षण प्रदान करने में सोनिया की कथित भूमिका पर अदालत में चार दिसंबर को संशोधित शिकायत दायर की थी।

पढ़ें: फिल्म स्टार व सोनिया गांधी समाज की प्रेरणा के सिंबल नहीं

इसमें कहा गया है कि सोनिया ने 1984 के सिख विरोधी दंगे में शामिल कांग्रेसी नेताओं कमलनाथ, सज्जन कुमार, जगदीश टाइटलर और अन्य नेताओं को संरक्षण प्रदान किया। 38 पृष्ठों की शिकायत में ज्यूरी द्वारा सोनिया के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की गई है। इसमें कहा गया है कि सोनिया ने सोच विचार कर ऐसा काम किया था और इसके लिए उन्हें दंडित किया जाना चाहिए। एसएफजे का दावा है कि न्यूयॉर्क में नौ सितंबर को मेमोरियल स्लोअन-केटरिंग कैंसर सेंटर में अस्पताल और सुरक्षाकर्मी के माध्यम से सोनिया गांधी को कोर्ट का समन पहुंचाया गया था। हालांकि सोनिया के वकीलों ने एसएफजे के इस दावे को चुनौती दी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।