विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लादेन की मौत पर सीआइए की लाइव ट्वीट से हंगामा

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Mon, 02 May 2016 04:52 PM (IST)Updated: Mon, 02 May 2016 05:42 PM (IST)

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआइए ने लाइव ट्वीट कर पूरे घटनाक्रम का ब्योरा सार्वजनिक किया है। इसको लेकर एजेंसी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

News Article Hero Image

वाशिंगटन, आइएएनएस। अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को एक अभियान में मार गिराने का मसला आजकल फिर सुर्खियों में है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआइए ने लाइव ट्वीट कर पूरे घटनाक्रम का ब्योरा सार्वजनिक किया है। इसको लेकर एजेंसी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

अमेरिकी नेवी सील के कमांडो ने ओसामा को दो मई, 2011 को पाकिस्तान के एबटाबाद में मार गिराया था। एबीसी न्यूज के मुताबिक सीआइए ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। एजेंसी के प्रवक्ता रयान ट्रैपनी ने कहा, 'लादेन को मार गिराना अब तक की सबसे बड़ी खुफिया सफलता है। इतिहास को सामने लाना सीआइए के सोशल मीडिया प्रयासों में अहम रहा है। पांचवीं बरसी घटना को याद करने और अभियान में शामिल रहे लोगों को सम्मानित करने का उचित समय है।' अलजजीरा के मुताबिक सीआइए ने ओसामा के ठिकाने का नक्शा और राष्ट्रपति बराक ओबामा और खुफिया अधिकारियों द्वारा अभियान को मंजूरी देने तक का ब्योरा है।

सोशल मीडिया पर सीआइए के कदम की आलोचना की गई है। कुछ ने मखौल भी उड़ाया है। अमेरिका के लोकप्रिय व्यंग्य कार्यक्रम 'द डेली शो' के हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया, 'अगर आपके पास बे ऑफ पिग्स हमले के लिए लाइव ट्वीट है तो हमें फोन कीजिए, नहीं तो इसे तुरंत बंद कीजिए।' बे ऑफ पिग्स कांड में सीआइए ने क्यूबा के राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को अपदस्थ करने की असफल कोशिश की थी।

यह भी पढ़ेंः अमेठी में पप्पू तो गोरखपुर में सिंघम हैं राहुल गांधी