विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छह मुस्लिम देशों के विमानों पर यात्रा के दौरान ब्रिटेन ने लगाई लैपटॉप, टैबलेट पर बैन

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Wed, 22 Mar 2017 04:08 AM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 04:29 AM (IST)

ब्रिटेन सरकार के प्रवक्ता ने कहा, “उन जगहों से आनेवाली यूके की फ्लाइट्स आती रहेंगी लेकिन कुछ कदम उठाए गए है।

छह मुस्लिम देशों के विमानों पर यात्रा के दौरान ब्रिटेन ने लगाई लैपटॉप, टैबलेट पर बैन
छह मुस्लिम देशों के विमानों पर यात्रा के दौरान ब्रिटेन ने लगाई लैपटॉप, टैबलेट पर बैन

लंदन, प्रेट्र। आतंकियों के मद्देनजर अमेरिका की तरफ से कुछ चुनिंदा मुस्लिम देशों से आ रहे विमानों में फोन और लैपटॉप जैसी चीजों पर प्रतिबंध के आदेश के कुछ ही घंटों बाद इसी तरह का कदम ब्रिटेन की तरफ से भी उठाया गया है। मंगलवार को ब्रिटेन ने छह मुस्लिम बहुल देशों से आनेवाले सवारी विमान पर लैपटॉप लाने पर रोक लगा दी है।

ब्रिटेन की तरफ से जारी यह प्रतिबंध चौदह एयरलाइंस पर लागू रहेगा जो सीधे मुस्लिम बहुल देशों से आती हैं, जैसे- तुर्की, लेबनान, जोर्डन, इजिप्ट, ट्यूनीशिया और सऊदी अरब। ब्रिटेन की तरफ से विमान में यात्रा के दौरान जिन इलैक्ट्रोनिक सामानों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें टैबलेट, डीवीडी प्लेयर्स और कुछ निश्चित आकार से बड़े मोबाइल फोन शामिल हैं।

ब्रिटेन सरकार के प्रवक्ता ने कहा, “उन जगहों से आने वाली यूके की फ्लाइट्स आती रहेंगी लेकिन कुछ कदम उठाए गए है। यात्रियों को यह सलाह दी जाती है कि वह एफसीओ (फॉरेन एंड कॉमन ऑफिस) ट्रैवल की सलाह से संबंधित ताजा जानकरी से अप-टू-डेट रहें और उन विमान में जिससे वह सफर करने जा रहे हैं उसके बारे में ऑनलाइन सूचना फौरन प्राप्त करें।”

इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद उन चुनिंदा देशों से ब्रिटेन आ रहे नागरिक को विमानों में फोन, लैपटॉप या टैबलेट जो कि एक निश्चित आकार से बड़ा हो या फिर स्मार्ट फोन (जिनकी लंबाई 16.0 सेंटीमीटर, चौड़ाई- 9.3 सेंटीमीटर हो उसे लाने की इजाजत नहीं होगी।

प्रवक्ता की तरफ से कहा गया है कि इस तरह की कदम उठाने से यात्रियों और विमानों के लिए कुछ रूकावटें पैदा हो सकती हैं। जिससे लोगों को गुस्सा जरुर आएगा। लेकिन, हमारी पहली प्राथमिकता ब्रिटेनवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पहली प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान को मौका नहीं देगा भारत, कर देगा परमाणु हमला'