विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पाकिस्तान को मौका नहीं देगा भारत, कर देगा परमाणु हमला'

By Manish NegiEdited By:
Published: Tue, 21 Mar 2017 06:17 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 22 Mar 2017 09:51 AM (GMT+05:30)

नारंग मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दक्षिण एशियाई परमाणु रणनीति के विशेषज्ञ हैं।

'पाकिस्तान को मौका नहीं देगा भारत, कर देगा परमाणु हमला'
'पाकिस्तान को मौका नहीं देगा भारत, कर देगा परमाणु हमला'

वाशिंगटन, प्रेट्र। पाकिस्तान को भारत परमाणु हमला करने का मौका नहीं देगा। इसकी आशंका होने पर वह खुद परमाणु हमला कर देगा। यह दावा अमेरिकी विशेषज्ञ विपिन नारंग ने किया है। उनके मुताबिक भारत परमाणु हथियार का पहले इस्तेमाल नहीं करने की अपनी नीति का त्याग कर सकता है।

नारंग मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दक्षिण एशियाई परमाणु रणनीति के विशेषज्ञ हैं। वाशिंगटन में आयोजित 2017 कार्नेगी इंटरनेशनल न्यूक्लियर पॉलिसी कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने यह दावा किया। उन्होंने कहा, ऐसे साक्ष्य बढ़ रहे हैं कि पाकिस्तान को भारत पहले कदम उठाने की इजाजत नहीं देगा। आशंका होने पर वह पहले इस्तेमाल नहीं करने की अपनी नीति छोड़ सकता है। पाक के हमले से पहले ही उस पर हमला कर सकता है।

नारंग के मुताबिक भारत का हमला परंपरागत नहीं होगा। उसकी कोशिश पाकिस्तान की पूरी परमाणु क्षमता खत्म करने की होगी। इससे युद्ध की स्थिति में शुरुआत से ही भारत अपना पलड़ा भारी कर लेगा और उसके किसी शहर पर परमाणु हमला होने का खतरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह सोच अतिवादी विचारधारा वाले लोगों या अपनी सरकार से निराश रिटायर सैन्य अधिकारियों के नहीं हैं। यह सोच भारत के रणनीतिक बलों के पूर्व कमांडर जनरल बीएस नागल के हैं। अपने दावे की पुष्टि के लिए नारंग ने पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन की किताब 'च्वाइसेस : इनसाइड द मेकिंग ऑफ इंडियन फॉरेन पॉलिसी' का भी हवाला दिया।

बेनतीजा रहे प्रयास, अमेरिका नहीं रोक पाया प्योंगयांग का परमाणु हथियार कार्यक्रम