विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप ने की हिंदुओं की जमकर तारीफ, कहा उनका योगदान 'fantastic'

By Kamal VermaEdited By:
Published: Mon, 26 Sep 2016 02:13 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 02:46 PM (IST)

डोनाल्‍ड ट्रंप ने अमेरिका में बसे भारतीय हिंदुओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा हैै कि उनका अमेरिका के विकास में योगदान अतुलनीय है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप हिंदू समुदाय की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि हिंदू समुदाय ने विश्व संस्कृति और अमेरिकी संस्कृति में शानदार योगदान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि वो अगले महीने न्यूजर्सी में होने वाले भारतीय-अमेरिकन इवेंट को संबोधित करेंगे।

अपने बयान में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम हिंदू समुदाय के योगदान का जश्न मनाना चाहते हैं। इस समुदाय ने कड़ी मेहनत से अमेरिकी विदेशी पॅालिसी को काफी मजबूत किया है। इस दौरान उन्होंने 24 सेकेंड का एक वीडियो मैसेज भी जारी किया और 15 अक्टूबर को होने वाले 'अतुल्य' समारोह में भारतीय-अमेरिकी को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

इस वीडियो मैसेज में उन्होंंने कहा है कि वह न्यू जर्सी के पीएनसी आर्ट्स सेंटर में होने वाली रिपब्लिकन हिंदु कॉलिशन रैली में आमंत्रित करते हुए खुद को काफी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। यह बेहद खास शाम होगी क्योंकि वह हजारों हिंदुओं को संबोधित करेंगे और अमेरिका को और मजबूत और खुशहाल बनाएंगे।

सर्वे में हिलेरी की घटी लोकप्रियता, ट्रंप से महज एक फीसद आगे हैं क्लिंटन

ट्रंप ने कहा कि पूरे दिन भर के इस समारोह में बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर्स, डांसर्स और सिंगर शामिल होंगे। इसके अलाव हिंदू आध्यात्म गुरु भी इस समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह उन सभी पीडि़तों को राहत देगी जो इस्लामिक आतंक से पीडि़त हैं। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि इस समारोह में मेरे मित्र और रिपब्लिकन हिंदू कैलेटन के सस्थापक और चेयरमैन भी इस सामरोह में शामिल हों।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।