इंडियाना जीत के बाद ट्रंप को बढ़त, रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने का रास्ता साफ
टेड क्रूज के चुनावी मैदान से हटने के बाद रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से ट्रंप की दावेदारी का रास्ता साफ हो गया है। ट्रंप को इंडियाना प्राइमरी में शानदार जीत भी हासिल हुई है।
वाशिंगटन (रायटर्स)। इंडियाना पोलिस मेें मिली शानदार कामयाबी के बाद राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप की दावेदारी करीब- करीब तय हो चुकी है। ट्रंप को चुनौती देने वाले टेड क्रूज ने अपने नाम को वापस ले लिया है। इंडियाना में मिली करारी हार के बाद क्रूज ने अपने अभियान को खत्म करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि आठ नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट्स की तरफ से हिलेरी क्लिंटन, ट्रंप के खिलाफ संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं।
कैलिफोर्निया में ट्रंप का विरोध जारी, पिछले दरवाजे से ली एंट्री
जीत के बाद ट्रंप का बयान
ट्रंप के चुनावी अभियान पर राजनीतिक पंडितों को अंदेशा था कि उनका अभियान बीच रास्ते में ही पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगा। लेकिन इंडियाना में मिली जबरदस्त कामयाबी के बाद ट्रंप अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आए और कहा कि मेरी शुरूआत हो चुकी है। आप लोग मेरी जीत में मददगार बनिए। मैं अमेरिका के लिए बना हूं। और आप लोगों की बेहतरी ही मेरे जीवन का मकसद है। इंडियाना के बाद 7 जून को होने वाले कैलिफोर्निया में होने वाले प्राइमरी पर अब उनकी निगाहें हैं। ट्रंप के खिलाफ दावेदारी जता रहे दूसरे उम्मीदवार कैसिज ने कहा कि वो दावेदारी की रेस से हटने वाले नहीं है।
राष्ट्रपति पद के दावेदार ट्रंप के पक्ष में गोलबंद होने लगे रिपब्लिकन
हिलेरी पर निशाना
इंडियाना में जीत के बाद ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब उनकी लड़ाई हिलेरी क्लिंटन से होने वाली है। लेकिन उनमें राष्ट्रपति बनने की काबिलियत नहीं है। वो कमजोर राष्ट्रपति साबित होंगी। उन्हें अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के चेयरमैन रिंज पिबस ने ट्वीट कर कहा कि ट्रंप ही पार्टी की तरफ से संभावित उम्मीदवार होंगे। हिलेरी क्लिंटन को हराने के लिए हम सभी को ट्रंप के पक्ष में जमकर मेहनत करने की जरूरत है।
इंडियाना में हार के बाद क्रूज का बयान
इंडियाना में करारी हार के बाद टेक्सास से सीनेटर टेड क्रूज ने कहा कि वो अपनी दावेदारी को यहीं पर समाप्त करता हूं। उन्होंने कहा कि ट्रंप को चुनौती देने की हर कोशिश की। लेकिन मतदाताओं ने दूसरे रास्ते को चुना। निराश और भारी मन अमेरिकी हित में वो अपने चुनावी रेस से अपने आपको बाहर कर रहे हैं। क्रूज के इस फैसले के बाद कई लोगों ने निराशा जताई क्योंकि ट्रंप के खिलाफ वो एक सशक्त दावेदार माने जा रहे थे। दावेदारी के मैदान से क्रूज के हटने के बाद ट्रंप को भी राहत मिली है। क्योंकि वो क्रूज को गंभीर उम्मीदवार मान रहे थे। ट्रंप ने कहा कि वो नहीं जानते कि क्रूज उन्हें पसंद करते हैं नापसंद लेकिन वो एक स्मार्ट शख्स हैं। दावेदारी में उनकी तरफ से कड़ा मुकाबला था।
दावेदारी की रेस में कैसिज
क्रूज के दावेदारी के रेस से हटने के बाद ट्रंप के खिलाफ अब कैसिज चुनावी मैदान में है। बताया जा रहा है कि कैसिज की उम्मीदवारी में दम नहीं है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि इंडियाना पोलिस के बाद ट्रंप को कैलिफोर्निया में भी शानदार जीत हासिल होगी। कैसिज को दावेदारी हासिल करने के लिए ट्रंप को डेलीगेट्स का समर्थन हासिल करने से रोकना होगा। ट्रंप के पास अभी भी आवश्यक 1237 डेलीगेट्स के समर्थन से पीछे हैं। जुलाई में क्लीवलैंड में होने वाले रिपब्लिकन पार्टी की नेशनल कंवेश्न महत्वपूर्ण होगी जिसमें रिपब्लिकन की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम को घोषित किया जाएगा।
डोनाल्ड ट्रंप की नाराजगी का कारण बनीं अमेरिकी नेताओं की नीतियां