विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप का भारत व चीन से सारे रोजगार वापस ले जाने का दावा

By Sachin MishraEdited By:
Published: Tue, 23 Feb 2016 08:53 AM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2016 09:38 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति उम्मीदवारी के रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहते हैं। इस बार उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति उम्मीदवारी के रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहते हैं। इस बार उन्होंने भारत को निशाना बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि चीन और भारत जैसे देश अमेरिका से रोजगार दूर ले जा रहे हैं। उन्होंने अमेरिकियों के लिए इन रोजगारों को वापस लाने का वादा किया है।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब माना जा रहा है कि उन्हें बड़ी संख्या में अफ्रीकी मूल के अमेरिकियों का समर्थन मिलेगा। ट्रंप ने यह भी भविष्यवाणी की कि राष्ट्रपति पद का मुकाबला उनके और हिलेरी क्लिंटन के बीच ही होगा। फिर वह अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे।

सीएनएन से बातचीत में अरबपति कारोबारी ट्रंप ने कहा कि मैं चीन, मेक्सिको, जापान, वियतनाम और भारत से रोजगार वापस लाने जा रहा हूं... ये सभी देश हमारे यहां से रोजगार ले जा रहे हैं और मैं नौकारियां वापस लाने जा रहा हूं।

69 वर्षीय ट्रंप ने कहा कि मैं अफ्रीकी मूल के अमेरिकियों के लिए बढ़िया करने जा रहा हूं। 58 फीसद अफ्रीकी-अमेरिकी युवा बेरोजगार हैं। सर्वश्रेष्ठ अफ्रीकी-अमेरिकी, श्वेतों की तुलना में बदतर स्थिति में हैं। यह बहुत खराब स्थिति है।

ट्रंप की चीन, मेक्सिको और जापान जैसे देशों की खुलकर आलोचना करने वाले शख्स के रूप में पहचान है। हालांकि गत माह उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए ये भी कहा था, भारत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन कोई इसकी बात नहीं कर रहा है।

संबंधित अन्य सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें