विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गीता पर हाथ रखकर श्रीनिवासन ने ली शपथ

By Edited By:
Published: Fri, 27 Sep 2013 03:56 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2013 03:58 PM (IST)

वाशिंगटन। भारतीय मूल के मशहूर कानूनविद श्रीकांत श्री श्रीनिवासन ने शुक्रवार को भगवद्गीता पर हाथ रखकर अमेरिका की दूसरी सबसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। भारतीय मूल के मशहूर कानूनविद श्रीकांत श्री श्रीनिवासन ने शुक्रवार को भगवद्गीता पर हाथ रखकर अमेरिका की दूसरी सबसे शीर्ष अदालत के न्यायाधीश पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स फॉर द डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया सर्किट की खंडपीठ में शामिल होने वाले पहले भारतीय अमेरिकी बन गए हैं।

पढ़ें: अमेरिकी कोर्ट ने मनमोहन के खिलाफ जारी किया समन

चंडीगढ़ में जन्मे 46 वर्षीय श्रीनिवासन के माता-पिता 1970 में अमेरिका आकर बस गए थे। खचाखच भरे अदालती कक्ष में उन्हें जस्टिस सैंड्रा डे ओकॉनर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उनके दोस्त, परिजनों के अलावा कानूनविद भी मौजूद थे। शपथग्रहण समारोह में श्रीनिवासन की मां सरोज श्रीनिवासन ने गीता पकड़ रखी थी जिस पर हाथ रखकर उन्होंने शपथ ली। इस मौके पर भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनकी बेटी अमृता सिंह भी मौजूद थीं। शपथग्रहण समारोह में समय से पहुंचने के लिए गुरशरण कौर हवाई अड्डे से होटल पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही समारोह स्थल के लिए रवाना हो गई। विदित हो कि गत मई में अमेरिकी सीनेट ने सर्वसम्मति से 97-0 मतों से श्रीनिवासन को जज बनाए जाने की पुष्टि की थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।