Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानिए, कब और कहां हुए दुनिया के बड़े विमान हादसे

    By Edited By:
    Updated: Fri, 18 Jul 2014 08:18 AM (IST)

    रूस की सीमा के नजदीक युद्ध प्रभावित यूक्रेन में गुरुवार को मलेशियाई एयरलाइंस के एक विमान को मार गिराया गया। हमले में विमान में सवार सभी 2

    नई दिल्ली। रूस की सीमा के नजदीक युद्ध प्रभावित यूक्रेन में गुरुवार को मलेशियाई एयरलाइंस के एक विमान को मार गिराया गया। हमले में विमान में सवार सभी 295 लोगों की मौत हो गई। जानिए, कब, कहां हुए हादसे:

    22 नवंबर, 1952 : अमेरिकी वायुसेना का विमान डगलस सी-124 अलास्का की पहाड़ियों के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त। सभी 52 यात्रियों की मौत।

    3 जून, 1962 : एयर फ्रांस का बोइंग 707 विमान पेरिस के ओर्ली एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के समय दुर्घटनाग्रस्त। 130 लोगों की मौत।

    1991 : सऊदी अरब से नाइजीरिया जा रहा हज यात्रियों का विमान दुर्घटना का शिकार। 261 यात्रियों की मौत।

    8 मार्च, 2014 : कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा मलेशियाई विमान एमएच370 लापता। विमान में 239 लोग सवार थे। अब तक नहीं चला पता।

    11 फरवरी, 2014 : अल्जीरिया की उत्तरी पूर्वी पहाड़ियों पर सैन्य वाहक विमान सी-130 दुर्घटनाग्रस्त। इसमें 78 लोग मारे गए।

    17 नवंबर, 2013 : तातरस्तान एयरलाइंस का बोइंग 737 कजान एयरपोर्ट (रूस) में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त। इसमें सवार सभी 50 लोगों की मृत्यु।

    16 अक्टूबर, 2013 : लाओ एयरलाइंस की फ्लाइट एटीआर 72-600 उतरते वक्त लातविया की मेकांग नदी में गिरी। सभी 49 सवार मरे।

    3 जून, 2012 : दाना एयर पैसेंजर विमान नाइजीरिया के लागोस में दुर्घटनाग्रस्त। 150 विमान यात्रियों की मौत।

    20 अप्रैल, 2012 : भोजा एयर बोइंग 737 पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के मुख्य एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार। छह क्रू सदस्यों और 121 यात्रियों की मौत।

    26 जुलाई, 2011 : मोरक्को का सैन्य विमान सी-130 हरक्युलिस मोरक्को की गुलेमिम पहाड़ियों से टकराया। 78 लोग मरे। हादसा खराब मौसम के कारण हुआ।

    08 जुलाई, 2011 : हेवा बोरा एयरवेज का विमान खराब मौसम के चलते कांगो गणराज्य में दुर्घटनाग्रस्त। विमान में सवार 118 में 74 यात्री मारे गए।

    9 जनवरी, 2011 : ईरान एयर बोइंग 727 हवा में टूटा। सवार 100 में 77 लोग मारे गए।

    05 नवंबर, 2010 : एयरो कैरिबियन पैसेंजर टर्बोप्राप विमान मध्य क्यूबा की पहाड़ियों से टकराया। 68 लोग मारे गए।

    28 जुलाई, 2010 : पाकिस्तानी विमान एयरब्लू की घरेलू फ्लाइट इस्लामाबाद में उतरते समय पहाड़ियों से टकराई। सभी 152 लोगों की मौत।

    22 मई, 2010 : एयर इंडिया का एक्सप्रेस बोइंग 737 मंगलूर एयरपोर्ट पर रनवे से फिसल कर खाई में गिरा। 158 लोग हादसे का शिकार।

    12 मई, 2010 : अफ्रीकिया एयरवेज का एयरबस 330 लीबिया के त्रिपोली एयरपोर्ट के करीब उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त। 100 लोग मरे।

    10 अप्रैल, 2010 : पोलिस राष्ट्रपति लेव कोजेंस्की को ले जा रहा टुपोलेव 154 विमान रूसी एयरपोर्ट स्मोलेंस्क पर हादसे का शिकार। 90 लोग मारे गए।

    25 जनवरी, 2010 : बेरुत से उड़ने के कुछ ही देर बाद इथियोपिया एयरलाइंस पैसेंजर जेट समुद्र में गिरा।

    01 जून, 2009 : एयर फ्रांस का विमान दक्षिणी अटलांटा में दुर्घटनाग्रस्त, 228 लोगों की मौत।

    पढ़ें: मलेशियाई विमान को गिराने को हुआ बक मिसाइल का इस्तेमाल

    मलेशियाई विमान पर मिसाइल हमला, चालक दल समेत 295 की मौत

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें