विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रिटेन के दुश्मनों की सूची में टीपू-लक्ष्मीबाई

By Edited By:
Published: Sat, 17 Mar 2012 09:40 AM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2012 08:46 PM (IST)

ब्रिटेन के राष्ट्रीय सेना संग्रहालय ने भारतीय इतिहास के दो महान योद्धाओं मैसूर के शासक टीपू सुल्तान और झासी की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। ब्रिटेन के राष्ट्रीय सेना संग्रहालय ने भारतीय इतिहास के दो महान योद्धाओं मैसूर के शासक टीपू सुल्तान और झासी की रानी लक्ष्मीबाई को ब्रिटिश सेना को कड़ी चुनौती देने वाले शीर्ष 20 व्यक्तियों की सूची में शामिल किया है। सेना संग्रहालय की ओर से कराए गए एक सर्वेक्षण के आधार पर 17वीं सदी के बाद आधुनिक ब्रिटिश सेना को कड़ी टक्कर देने वाली ऐतिहासिक हस्तियों की सूची तैयार की गई है।

सूची में जर्मनी के इर्विन रोमेल, नेपोलियन बोनापार्ट, जुलू योद्धा नतशिंगवायो कामहालो और अफगानिस्तान के शासक मुहम्मद अकबर खान का नाम भी शामिल किया गया है। साथ ही पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन, तुर्की के मुस्तफा केमल अतातुर्क, आयरिश रिपब्लिकन मिशेल कॉलिंस, बोएर युद्ध कमांडर लुइस बोथा और दूसरे विश्व युद्ध के जापानी जनरल टोमोयोकी यामाशिता को भी ब्रिटेन के 20 बड़े दुश्मनों की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची का निर्धारण एक ऑनलाइन सर्वेक्षण के माध्यम से किया गया है। इसी सर्वेक्षण के आधार पर दुश्मन से लोहा लेने वाले शीर्ष पांच ब्रिटिश सैन्य अधिकारियों को चुना जाएगा। यह प्रक्रिया 30 मार्च तक पूरी होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।