विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिनटों में 196 देशों को पहचान लेता है तीन वर्षीय विहान

By anand rajEdited By:
Published: Sat, 17 Jan 2015 08:59 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 17 Jan 2015 09:15 AM (GMT+05:30)

चमत्कार उम्र और सरहदों से परे है। न्यूयॉर्क में जन्मे तीन वर्षीय विहान चमाला ने इसे एक बार फिर से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। चमत्कार उम्र और सरहदों से परे है। न्यूयॉर्क में जन्मे तीन वर्षीय विहान चमाला ने इसे एक बार फिर से साबित कर दिखाया है। विहान विश्व के नक्शे पर 196 देशों और कुछ क्षेत्रों को महज चार मिनट 42 सेकंड में ही पहचान लेता है। विहान के इस कारनामे से संतुष्ट होकर सोशल मीडिया साइट रिकॉर्ड सेंटर ने गुरुवार को उसे विश्व कीर्तिमान के लिए सम्मानित किया। इतना ही विहान को सभी ग्रहों, दिनों व महीनों और तत्वों के नाम के अलावा तेलुगु व अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर भी याद हैं।
मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक विहान का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्डस, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस और मिरेकल वर्ल्ड रिकॉर्डस में भी शामिल किया जा सकता है। विहान की मां जयश्री फिजिकल थेरेपिस्ट हैं।

पढ़ेंः अमेरिकी हूं भारतीय-अमेरिकी नहींः जिंदल

पढ़ेंः खतरे में जर्मनी के 3500 जासूसों की जान