विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परंपरा के नाम पर यहां लड़कियों को करना पड़ता है ये घिनौना काम

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Sat, 23 Jul 2016 09:13 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2016 11:40 AM (IST)

दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका के मलावी में एक एेसी परंपरा है जिसे सुनकर अाप भी हैरान रह जाएंगे।

News Article Hero Image

नसांजे। हर देश, समाज, जाति, समुदाय की अपनी परंपरा होती है। कुछ परंपराएं इतने अजीब होती हैं कि सुनने वाला भी हैरान रह जाता है। एेसी ही एक परंपरा दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका में मलावी की है। यहां की परंपरा के मुताबिक जवान होने के बाद लड़कियों को एक सेक्स वर्कर से साथ संबंध बनाने होते हैं। इस सेकस वर्कर को 'हईना' कहा जाता है। गांव के अभिभावक इसे रेप के रूप में नहीं देखते हैं। इसे लड़कियों को पवित्र करने के रिवाज के रूप में देखा जाता है।

बीबीसी के मुताबिक दक्षिणी मलावी के नसांजे जिले के एक गांव में एरिक अनिवा नाम का व्यक्ति 'हईना' के लिए प्रख्यात है। यह एक पारंपरिक उपाधि है जिसे एक आदमी को दी जाती है। इसे दक्षिणी मलावी में हाशिये के इलाके के लोग नियुक्त करते हैं। इससे सेक्स करने की प्रक्रिया को 'यौन पवित्रता' कहा जाता है।

'भाई-बहन' ने किया रिश्तों को तार-तार, अवैध संबंध में पैदा हो गए दो बच्चे!

यदि एक आदमी की मृत्यु हो जाती है तो उदाहरण के लिए उसकी पत्नी को परंपरा के मुताबिक अनिवा के साथ सोना होगा। इसके बाद वह पति को दफना सकती है। यदि किसी महिला ने गर्भपात कराया है तो एक बार फिर से उसे यौन पवित्रता की जरूरत पड़ेगी और हईना के साथ सेक्स करना होगा।

पढ़ेंः रेप से हुई प्रेग्नेंट, एबनॉर्मल भ्रूण के लिए कोर्ट से मांग रही गर्भपात की अनुमति

सबसे ज्यादा चौंकाने वाला यह है कि नसांजे में टीनेज लड़कियों को पहले पीरिअड्स के बाद तीन दिन के भीतर सेक्स करना होता है। कहा जाता है कि ये लड़कियां अब टीनेज से औरत बन चुकी हैं। यदि सेक्स करने से लड़कियां इनकार करती हैं तो माना जाता है कि उसे कोई बीमारी है या घातक विपत्ति से घिरी हुई है। इस विपत्ति की चपेट में उसकी पूरी फैमिली या पूरा गांव आ सकता है।

सेक्स के लिए मिलता है चार से सात डॉलर

अनिवा के पांच बच्चे हैं। सारे बच्चे अपने पिता के पेशे के बारे में जानते हैं। अनिवा को यह पता नहीं है कि उससे कितनी महिलाएं प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। उसने बताया कि हमारे समुदाय में 10 'हईना' हैं। ये नसांजे जिले के हर गांव में लड़कियों के साथ सेक्स कर 'शुद्धीकरण' करते हैं। इन्हें एक सेक्स के लिए चार से सात डॉलर का भुगतान किया जाता है।

पढ़ेंः दुष्कर्म से पैदा हुअा बच्चा, तीन बाप के कारण नहीं हो रहा एडमिशन