OMG! 23 साल की उम्र में ये लड़की बन गई दादी
भारत में बाल विवाह कानूनी अपराध है, लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां पर 23 साल की लड़की दादी मां बन गई है। इस उम्र में ज्यादातर लोग अपने खुद के बच्चों के लिए तैयार नहीं होते हैं कहते हैं कि अभी बच्चों के लिए सही समय
रोमानिया। भारत में बाल विवाह कानूनी अपराध है, लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां पर 23 साल की लड़की दादी मां बन गई है। इस उम्र में ज्यादातर लोग अपने खुद के बच्चों के लिए तैयार नहीं होते हैं कहते हैं कि अभी बच्चों के लिए सही समय नहीं है। ऐसे में जब आपको पता चले कि 23 साल की लड़की दादी मां बनी हुई है तो आप विश्वास नहीं करेंगे। लेकिन ये सच्चाई है।
यह भी पढ़ें- इस ग्रह का नहीं है ये अजीबोगरीब जीव
हम आपको बताते हैं इस सच्चाई के बारे में रोमानिया के छोटे से कस्बे में रहने वाली रिफ्का स्टानेस्कू 23 साल की उम्र में ही दादी मां बन गई हैं। दरअसल इस जगह की प्रथा है कि जल्दी शादी करके बच्चे पैदा करने की।
यह भी पढ़ें- अजीबोगरीब सौदा: मकान खरीदो, बीवी मुफ्त मिलेगी !
रेफ्का जब दो साल की थी तो उसके घरवालों ने उसकी सगाई कर दी थी। लेकिन 11 साल की उम्र में उसने मौजूदा पति से भागकर शादी कर ली थी। और 12 साल की उम्र में ही उसने एक बेटी को जन्म भी दे दिया। और जब उसकी बेटी मारिया 11 साल की थी तो उसने भी एक बेटी को जन्म दिया। तो इस हिसाब से देखा जाए तो रिफ्का मात्र 23 साल की उम्र में ही दादी मां बनने का सौभाग्य प्राप्त कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- 26 साल के नौजवान ने डाइपर पहन दिया पोज और चलता बना
हालांकि रिफ्का को उम्मीद थी कि उनकी बेटी मारिया इस प्रथा को तोड़कर पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देगी लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। एक बात तो है दादी बनने से ज्यादा सुख किसी चीज में नहीं होता और यही अनुभूति रिफ्का को मिली है।