Move to Jagran APP

इस ग्रह का नहीं है ये अजीबोगरीब जीव

कभी-कभी वैज्ञानिकों को ऐसे जीव मिल जाते हैं जिन्हें देख हमें अंदाजा होता है कि अपनी पृथ्वी और इस पर रहने वाले जीवों के बारे में हम कितना कम जानते हैं। समुद्र की गहराई में मिले इस एलियन जैसा दिखने वाला जीव को देखकर वैज्ञानिक भी आश्चर्यचकित रह गए।

By Babita kashyapEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2015 12:06 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2015 12:10 PM (IST)
इस ग्रह का नहीं है ये अजीबोगरीब जीव

कभी-कभी वैज्ञानिकों को ऐसे जीव मिल जाते हैं जिन्हें देख हमें अंदाजा होता है कि अपनी पृथ्वी और इस पर रहने वाले जीवों के बारे में हम कितना कम जानते हैं। समुद्र की गहराई में मिले इस एलियन जैसा दिखने वाला जीव को देखकर वैज्ञानिक भी आश्चर्यचकित रह गए। इस प्रजाती के जीवों के बारे में वैज्ञानिकों को यह भरोसा था कि वे 12.5 करोड़ साल पहले पृथ्वी से विलुप्त हो चुके हैं।

loksabha election banner

प्रागैतिहासिक काल जैसा दिखने वाला गॉब्लिन शार्क को ऑस्ट्रेलिया के एक संग्रहालय में रखा गया है। गुलाबी रंग का यह शार्क अपनी लंबी थूथन और नाखूनों जैसे दांत के कारण काफी अलग दिखता है। वैज्ञानिक इसे 'गहराईयों का एलियनÓ कहकर पुकार रहे हैं। इस जीव का वैज्ञानिक नाम मित्सुकुरी ऑस्टोनी है और यह हिंद महासागर, अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर में पाया जाता है। यह एक जीवित जीवाश्म है।

ऑस्ट्रेलियाई संग्राहलय के फिश कलेक्शन मनेजर मार्क मैकग्राउदर का कहना है कि, इनका मिलना बेहद दुर्लभ है। हमारे संग्राहलय में ऐसे केवल 4 शार्क हैं। पहले दो शार्क 1980 में मिले थे। ऐसा आखिरी शार्क जनवरी के महीने में एक मछुवारे को मिला था। सतह से करीब 656 फिट की गहराई में मिला यह गॉब्लिन शार्क छोटी मछलियां और केकड़े खाता है।

शार्क ने चबा डाला 7 लाख का कैमरा

अब पूंछ की वजह से नहीं मारी जाएगी शार्क


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.