विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकी गुटों की धमकी, भारत से अफजल की मौत का लेंगे बदला

By Edited By:
Published: Thu, 14 Feb 2013 11:25 AM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2013 11:30 AM (IST)

भारत की संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी पर लटकाए जाने के बाद पाकिस्तानी आतंकियों ने धमकी दी है कि वे इसका बदला लेंगे। इसमें लश्कर और जैश-ए मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन भी शामिल हैं। इन संगठनों ने जम्मू-कश्मीर में जिहादी गतिविधियों को बढ़ाने की भी घोषणा की है।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। भारत की संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी पर लटकाए जाने के बाद पाकिस्तानी आतंकियों ने धमकी दी है कि वे इसका बदला लेंगे। इसमें लश्कर और जैश-ए मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन भी शामिल हैं। इन संगठनों ने जम्मू-कश्मीर में जिहादी गतिविधियों को बढ़ाने की भी घोषणा की है। नेशनल प्रेस क्लब में यूनाइटेड जिहाद काउंसिल द्वारा अफजल को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित समारोह में यह एलान किया गया। इस दौरान लश्कर, जैश, अल बद्र, जमायत-उल मुजाहिदीन, हरकत-उल मुजाहिदीन, यूनाइटेड जिहाद काउंसिल के आतंकियों ने भारत विरोधी नारे लगाए। पिछले चार वर्षो में यह पहला मौका है जब प्रतिबंधित संगठनों ने पाकिस्तान की राजधानी में एस तरह कोई सार्वजनिक बैठक सभा की।

इससे पहले आतंकी संगठन लाहौर और रावलपिंडी में ऐसी सभाएं करते रहे हैं। जमायत नेता मुफ्ती असगर ने कहा कि हम भारत से बदल जरूर लेंगे। सैय्यद सलाउद्दीन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का मसला सिर्फ जिहाद से ही सुलझाया जा सकता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।