विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काबुल: सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मघाती धमाका, 20 लोगों की मौत

By Manish NegiEdited By:
Published: Tue, 07 Feb 2017 07:19 PM (IST)Updated: Tue, 07 Feb 2017 07:24 PM (IST)

इस बम धमाके में 20 लोग मारे गए हैं। जबकि 38 लोगों के घायल होने की खबर है।

काबुल: सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मघाती धमाका, 20 लोगों की मौत
काबुल: सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मघाती धमाका, 20 लोगों की मौत

काबुल, पीटीआई। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को आत्मघाती बम धमाका हुआ है। अफगानी मीडिया के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट की पार्किंग में एक सुसाइड बम ने खुद को धमाके से उड़ा लिया। इस बम धमाके में 20 लोग मारे गए हैं। जबकि 38 लोगों के घायल होने की खबर है।

फिलहाल धमाके को लेकर कोई ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। धमाके बाद घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। मृतकों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है।

गणतंत्र दिवस में विघ्न डालने के लिए असम और मणिपुर में धमाके