विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीलंका नौसेना ने 73 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

By Edited By:
Published: Sun, 08 Jun 2014 04:08 PM (IST)

कोलंबो। श्रीलंका की नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 73 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोलंबो। श्रीलंका की नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 73 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के 33 भारतीय मछुआरों की रिहाई के आदेश के महज कुछ दिनों बाद हुई है।

नौसेना के प्रवक्ता कोसला वार्नाकुलसूर्या के हवाले से शिन्हुआ ने रविवार को बताया कि 41 भारतीयों को उत्तरी तालईमन्नार जलक्षेत्र से सात नावों के साथ पकड़ा गया। जबकि अन्य 32 मछुआरे आठ नावों समेत उत्तर में डेल्फ्ट द्वीप के समीप गिरफ्तार किए गए। उन्होंने कहा कि आगामी कार्रवाई के लिए पकड़े गए मछुआरों को संबंधित अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है।

पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली नई भारतीय सरकार के प्रति सद्भावना व्यक्त करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति ने 33 मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया था। इन्हें 31 मई को कच्चातिवु के समीप पकड़ा गया था। हालांकि श्रीलंकाई मछुआरों ने इसके बदले अपने देश के मछुआरों को नहीं छोड़ने का भारत पर आरोप लगाया है।

पढ़ें: 29 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा श्रीलंका, राष्ट्रपति ने दिया आदेश