विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

29 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा श्रीलंका, राष्ट्रपति ने दिए आदेश

By Edited By:
Published: Tue, 03 Jun 2014 02:55 PM (IST)

श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 2

News Article Hero Image

कोलंबो। श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 29 भारतीय मछुआरों को रिहा करने के आदेश दिए हैं। इन्हें उस समय पकड़ा गया था जब वे कच्चातीवु के समीप मछली पकड़ रहे थे।

इन मछुआरों को पूर्वोत्तर के शहर मन्नार में एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उन्हें 16 जून तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया था। ये मछुआरे उस समूह के हिस्सा थे जो रामेश्वरम से 727 नावों से रवाना हुए थे। जब वे 31 मई की रात कच्चातीवु के समीप मछली पकड़ रहे थे उसी दौरान चार नावों पर सवार होकर श्रीलंकाई नौसैनिक आए और उनमें से 29 मछुआरों को गिरफ्तार कर ले गए।

कच्चातीवु पाक जलडमरू मध्य स्थित द्वीप है जिसे 1974 में भारत ने श्रीलंका को सौंप दिया था। राष्ट्रपति के प्रवक्ता मोहन समरनायके ने बताया कि राजपक्षे ने मछुआरों की रिहाई के आदेश भारत की नई सरकार के प्रति मित्रभाव प्रदर्शित करने के लिए दिए हैं। राजपक्षे 26 मई को नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने इसी तरह का सद्भावना व्यक्त करने के लिए पिछले महीने सभी भारतीय मछुआरों की रिहाई के आदेश दिए थे।

पढ़ें: श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किए 33 भारतीय मछुआरे

पढ़ें: सद्भावना सौगात में पाकिस्तान व श्रीलंका ने छोड़े भारतीय मछुआरे