Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीलंका ने 25 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

    By Edited By:
    Updated: Tue, 21 Jan 2014 07:28 PM (IST)

    श्रीलंका की नौसेना ने उसकी जलसीमा में अवैध रूप से घुसने पर 25 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। श्रीलंका नौसेना ने मंगलवार को ये जानकारी दी।

    कोलंबो। श्रीलंका की नौसेना ने उसकी जलसीमा में अवैध रूप से घुसने पर 25 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। श्रीलंका नौसेना ने मंगलवार को ये जानकारी दी।

    शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंकाई नौसेना की मीडिया यूनिट ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने पर इन मछुआरों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार मछुआरों और उनकी नौकाओं को अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा, जो आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय करेंगे। भारत और श्रीलंका द्वारा बातचीत में अपने-अपने यहां हिरासत में लिए गए मछुआरों को रिहा किए जाने के निर्णय के बाद यह पहली गिरफ्तारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-श्रीलंका ने 52-52 मछुआरे छोड़े

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर