विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत-श्रीलंका ने 52-52 मछुआरे छोड़े

By Edited By:
Published: Mon, 13 Jan 2014 09:26 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2014 10:06 PM (IST)

चेन्नई में मछुआरा संगठनों की 20 जनवरी की बैठक से पहले भारत और श्रीलंका ने एक दूसरे के 52-52 मछुआरों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। चेन्नई में मछुआरा संगठनों की 20 जनवरी की बैठक से पहले भारत और श्रीलंका ने एक दूसरे के 52-52 मछुआरों को रिहा कर सकारात्मक संदेश दिए हैं। दूसरी तरफ, श्रीलंका की दो अदालतों ने सोमवार को 163 भारतीय मछुआरों की रिहाई के आदेश दिए हैं। इन मछुआरों को पिछले दो महीने के दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्र से पकड़ा था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को हुई यह रिहाई दोनों सरकारों के बीच बनी सहमति का हिस्सा है। इसके अलावा दोनों देशों में 20-20 मछुआरों को और छोड़ने की भी सहमति बनी है।

मछुआरे की हत्या कर 30 को अगवा कर ले गए पाकिस्तानी

प्रवक्ता ने बताया कि 52 भारतीय मछुआरों में 20 को मल्लकम से और 32 को त्रिणकोमाली से रिहा किया गया। जबकि तमिलनाडु से 52 श्रीलंकाई मछुआरे रिहा किए गए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर